Soldier’s Court Martial : महिला कैप्टन के साथ जबरदस्ती पर हवलदार को सजा!

नौकरी से बर्खास्तगी और एक साल जेल की सजा

1037

Soldier’s Court Martial : महिला कैप्टन के साथ जबरदस्ती पर हवलदार को सजा!

Gangtok : आर्मी के एक सैनिक को एक महिला कैप्टन के साथ यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले में दोषी पाया गया है। सेना ने कोर्ट मार्शल के इस आरोपी हवलदार को बर्खास्त करने और एक साल की जेल की सजा देने की सिफारिश की है।

रिवर राफ्टिंग कोर्स के लिए यह महिला अधिकारी सिक्किम गई थी। उनके साथ यह घटना पिछले साल उस समय हुई, जब वह 17 माउंटेन डिवीजन एरिया में रिवर राफ्टिंग कोर्स के लिए सिक्किम गई थी। महिला अफसर को वहां आधिकारिक आवास अलॉट किया गया था। दोषी JCO ने उसी समय यह कृत्य किया।

हवलदार ने महिला के वहां रुकने के दौरान उसके कमरे में जबरन घुसकर अश्लील कमेंट किए। हालांकि महिला अधिकारी भागने में कामयाब रही और अधिकारियों से घटना की शिकायत की। आरोपी पर शील भंग करने की कोशिश और क्रिमिनल फोर्स का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया। शिकायत पर सेना ने तत्काल मामले की जांच शुरू की। जांच में JCO को दोषी पाया गया।