श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन पेड़ से टकराया, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

37

श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन पेड़ से टकराया, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र में दंदरौआ धाम के नजदीक मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर कर दिया गया। वाहन में सवार महिला और एक बच्चा सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

IMG 20260512 WA0015

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में कुल 8 श्रद्धालु सवार थे, जो दंदरौआ हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के पशु हाट जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे मौ-मेहगांव रोड पर दंदरौआ धाम रोड के पास ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे की सूचना मिलते ही मौ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। मृतक और घायल सभी ग्वालियर निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।