स्पेशल DG शिकायत डीसी सागर हुए रिटायर, 1993 बैच के IPS – ADG अनिल कुमार होंगे पदोन्नत 

434

स्पेशल DG शिकायत डीसी सागर हुए रिटायर, 1993 बैच के IPS – ADG अनिल कुमार होंगे पदोन्नत 

 

भोपाल: स्पेशल डीजी शिकायत डीसी सागर आज अपनी शासकीय सेवा पूरी कर कल रिटायर हो गए। उनकी जगह पर एडीजी महिला सुरक्षा अनिल कुमार पदोन्नत होंगे। डीसी सागर वर्ष 1992 बैच के अफसर हैं। इस दौरान वे कई जिलों में पुलिस अधीक्षक रहे, वे चंबल, बालाघाट, शहडोल में आईजी और एडीजी रहे। वे आईजी प्रबंध, एडीजी शिकायत के पद पर भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ रहे। वहीं अनिल कुमार वर्ष 1993 बैच के IPS अफसर हैं। अनिल कुमार के पास महिला सुरक्षा शाखा की कमान है। वे पदोन्नत होकर यहीं पर पदस्थ रह सकते हैं। जबकि शिकायत शाखा की कमान किसी अन्य अफसर को दी जा सकती है। डीसी सागर अपनी सख्त कार्यशैली और फिटनेस के कारण प्रदेश में खासे चर्चित रहे हैं। इन दिनों वे पीएचडी भी कर रहे हैं।