WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Special Train : मुंबई सेंट्रल से कटिहार के लिए स्पेशल ट्रेन, किराया भी स्पेशल!

11 दिसंबर से 2 जनवरी तक दोनों तरफ से इस ट्रेन का संचालन होगा!

WhatsApp Image 2023 11 04 At 13.46.07

Special Train : मुंबई सेंट्रल से कटिहार के लिए स्पेशल ट्रेन, किराया भी स्पेशल!

Indore : पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और त्योहारी सीजन के दौरान उनकी मांग को पूरा करने के लिए मुंबई सेंट्रल से कटिहार के लिए स्पेशल गाड़ी चलाने का फैसला किया है। स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया के साथ किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल 11 से 30 दिसंबर तक मुंबई सेंट्रल से प्रति शनिवार को 10:30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (20.10/ 20.20, शनिवार) एवं उज्जैन (22.48/22.50) होते हुए प्रति सोमवार को प्रातः 7:30 बजे कटिहार जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 14 नवंबर से 2 जनवरी तक कटिहार से प्रति मंगलवार को 00.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन (05.40/05.50, बुधवार) एवं रतलाम (07.50/08.00) बजे होते हुए प्रति बुधवार को 18:40 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओ में बोरीवल, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, उज्‍जैन, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनिकापुर, बस्ती,खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया एवं नवगछिया स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही है। इस त्योहार स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच रहेंगे, जिसमें लगभग एक तरफ की यात्रा में एक बार में 1200 से अधिक यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। ट्रेन विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी।