WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Special Train : गुजरात के हापा से अरुणाचल के नाहरलगुन के बीच स्‍पेशल ट्रेन 8 जनवरी से चलेगी!

1939
WhatsApp Image 2025 01 06 At 19.22.40

Special Train : गुजरात के हापा से अरुणाचल के नाहरलगुन के बीच स्‍पेशल ट्रेन 8 जनवरी से चलेगी!

जानिए, इस ट्रेन के चलने का समय और रुकने के स्टोपेज कौनसे तय!

Ahmedabad : यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर हापा से नाहरलगुन के मध्‍य स्‍पेशल ट्रेन चलेगी। यह सुविधा अगले आदेश तक जारी रहेगी। इस ट्रेन के रुकने के स्थान भी तय कर दिए गए। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, बारह स्‍लीपर एवं चार सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।

ट्रेन संख्या 09525 हापा-नाहरलगुन स्पेशल 8 जनवरी से अगली सूचना तक हापा से प्रति बुधवार को 00.40 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (12.55/13.05, बुधवार), नागदा (13.53/13.55), उज्‍जैन (15.05/15.10) एवं मक्‍सी 16.30/16.32) होते हुए शुक्रवार को 16.00 बजे नाहरलगुन (अरुणाचल प्रदेश) पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 09526 नाहरलगुन-हापा स्पेशल एक्‍सप्रेस 11 जनवरी, 2025 से अगली सूचना तक नाहरलगुन से प्रति शनिवार को 10 बजे चलकर रतलाम मंडल के मक्‍सी (08.18/08.20 सोमवार), उज्‍जैन (09.03/09.05), नागदा (09.50/09.52) एवं रतलाम (10.20/10.30) होते हुए मंगलवार को 00.30 बजे हापा पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर यह ट्रेन रुकेगी

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में राजकोट, वांकानेर, सुरेन्‍द्रनगर, अहमदाबाद, नडियाद, आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्‍जैन, मक्‍सी, शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, गाजीपुरसिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगडि़या, नौगछिया, कटिहार, बरसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, कोकराझार, न्यू बंगाईगांव, बारपेटा रोड, रंगिया, उदलगुरी, न्यू मिसामारी, रंगापाड़ा नॉर्थ और हारमती स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्‍या 09525 हापा नाहरलगुन स्‍पेशल हापा से 15 एवं 29 जनवरी तथा 5 एवं 12 फरवरी को नहीं चलेगी। गाड़ी संख्‍या 09526 नाहरलगुन हापा स्‍पेशल 18 जनवरी तथा 1, 8 एवं 15 फरवरी को नाहरलगुन से नहीं चलेगी।

ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail. gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।