WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Special Train : इंदौर से श्रीमाता वैष्णो देवी तक स्पेशल ट्रेन चलेगी!

स्पेशल किराए के साथ ट्रेन परिचालन के दिन एवं फेरों में बदलाव!

WhatsApp Image 2023 05 15 At 7.35.28 PM

Special Train : इंदौर से श्रीमाता वैष्णो देवी तक स्पेशल ट्रेन चलेगी!

Indore : ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान गाड़ियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर इंदौर से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया के साथ किया जाएगा। पूर्व में दोनों दिशाओं में इसके दो-दो फेरों का परिचालन किया जाना था। इसके फेरों में बढ़ोतरी कर दोनों दिशाओं में सात-सात फेरों का परिचालन किया जाएगा। साथ ही इसके कोच कंपोजिशन एवं परिचालन दिन में भी परिवर्तन किया गया है।

गाड़ी संख्या 09321 इंदौर श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 17 मई से 28 जून तक इंदौर से प्रति बुधवार को 23.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास (23.56/23.58), उज्‍जैन (00.40/00.45, गुरुवार), नागदा (01.50/02.15) होते हुए प्रति शुक्रवार को 00.30 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09322 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस, 19 मई, 2023 से 30 जून, 2023 तक श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा से प्रति शुक्रवार को 03.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा (03.10/03.15 शनिवार), उज्‍जैन (04.45/04.50) एवं देवास (05.50/05.52) होते हुए शनिवार को 07.30 बजे इंदौर पहुँचेगी।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी एवं उधमपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में तीन सेकंड एसी, 12 थर्ड एसी इकोनॉमी क्‍लास, तीन स्लीपर एवं 2 सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।