WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

पार्लियामेंट सत्र के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें 

812
झूठ बोले कौआ काटे! जातिगत जनगणना का सवाल, मोदी का भौकाल

पार्लियामेंट सत्र के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें 

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्ता गलियारों में इन दिनों इस बात की चर्चा है कि पार्लियामेंट के वर्तमान सत्र के खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी पर अगर भरोसा किया जाए तो कोई आधा दर्जन नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसमें जो सबसे महत्वपूर्ण नाम सामने आ रहा है वह है जम्मू कश्मीर के गवर्नर मनोज सिन्हा का, जिनका कार्यकाल इसी माह समाप्त हो रहा है। इसके अलावा बिहार से भी दो-तीन मंत्रियों को लेने की चर्चा है जहां इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वी डी शर्मा का नाम भी इस रेस में बताया जाता है।