WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway: कार सवार 4 लोगों की मौत 2 गंभीर, तितरोद-सीतामऊ का पास हुई दुर्घटना, पुलिस टीम मौके पर पहुंची

44
WhatsApp Image 2026 06 25 At 16.55.16

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway: कार सवार 4 लोगों की मौत 2 गंभीर, तितरोद-सीतामऊ का पास हुई दुर्घटना, पुलिस टीम मौके पर पहुंची

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। जिले गुजर रहे दिल्ली – मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक में पीछे से तेजगति की कार घुस गई और मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य की इलाज़ के दौरान मृत्यु हुई है।

टक्कर इतनी घातक रही कि कार में सवार लोग निकल ही नहीं पाए। दुर्घटना बाद ग्रामीणों ओर एक्सप्रेस वे टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गए । पुलिस टीम ने मार्ग को देखा और कार्यवाही की सीतामऊ स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया दो कार सवार लोग अभी इलाज़ हॉस्पिटल में ले रहे हैं।

दुर्घटना होने पर ट्रक सहित चालक भाग निकला है पुलिस टीम तलाश कर रही है।

WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.03.08

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मृतक-

सचिन गंगाधर पिता अजय पांडुरंग निवासी समोर (औरंगाबाद)

संदीप पिता नवनाथ रामराव बोरसे निवासी छत्रपति नगर सावंगी (औरंगाबाद)

राजेंद्र कोवडे पिता भावराम कोवडे उम्र निवासी सम्भाजी नगर (औरंगाबाद)

रविंद्र काले पिता भागवत काले निवासी शास्त्री नगर सम्भाजी नगर (औरंगाबाद)

और 2 घायल –

अब्दुल खलील पिता अब्दुल समद उम्र 30 साल निवासी औरंगाबाद

उमर पिता इस्माइल जागीरदार उम्र 32 साल निवासी गंगापुर

दोनों घायलों का उपचार हॉस्पिटल में चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह कार में सवार होकर औरंगाबाद से दिल्ली मोबाइल इक्विपमेंट का सामान लेने जा रहे थे, रास्ते में कार ट्रक में जा घुसी ऐसे में सीतामऊ के नजदीक तितरोद में हादसे का शिकार हो गए। दो लोगों की मृत्यु मौके पर हो गई ओर दो अन्य की इलाज़ के दौरान मृत्यु हुई है।

सीतामऊ पुलिस थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के अनुसार मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है। कार में सवार लोग रतलाम से कोटा राजस्थान की ओर जा रहे थे।

परिजनों को सूचना दे दी गई है, संभवतः वह गुरुवार देर रात या शुक्रवार सुबह तक मन्दसौर पहुंचेंगे जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

फिलहाल चारों मृतकों के शवों को सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही रखवाया गया है, वहीं दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।