73 रनों पर ऑलआउट हुई श्रीलंका,भारत ने रिकॉर्ड 317 रन से जीता मैच

584

73 रनों पर ऑलआउट हुई श्रीलंका,भारत ने रिकॉर्ड 317 रन से जीता मैच

तिरुवनंतपुरम: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 317 रनों से जीता । पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक के दम पर 390 रन बोर्ड पर लगाए थे। जवाब में लंका 73 रन ही बना सकी। रनों के मामले में ये वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है।भारत ने इस मामले में न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। कीवी टीम ने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था।

IMG 20230115 203449

विराट कोहली, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज भारत की जीत के हीरो रहे। विराट 166* रन की पारी खेलते हुए करियर का 46वां वनडे शतक जमाया। वहीं, शुभमन गिल ने 116 रन बनाए। भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका की टीम 22 ओवर में 9 विकेट पर 73 रन के स्कोर पर रोका। मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। श्रीलंका के 6 बल्लेबाज डबल फिगर में भी नहीं पहुंच पाए।

 *श्रीलंका से 23 साल पुराना हिसाब चुकता किया* 

वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम को सबसे बड़ी हार साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ मिली थी। तब श्रीलंका ने टीम इंडिया को 245 रन से हराया था। अब भारत ने श्रीलंका को उसकी सबसे बड़ी हार थमा दी है। साल 2000 में शारजाह में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने सनथ जयसूर्या (189 रन) के शतक की बदौलत 299 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय पारी 54 रन पर सिमट गई थी।

जीत के 3 हीरो

विराट कोहली विराट ने 166 रन की पारी खेली है। कोहली ने 110 गेंदों की पारी में 13 चौके और 8 छक्के जमाए। यह विराट के करियर का 46वां शतक है।

शुभमन गिल ओपनर शुभमन गिल ने करियर की दूसरी सेंचुरी जमाई। उन्होंने 97 बॉल पर 116 रन बनाए। इस पारी में शुभमन ने 14 चौके और 2 छक्के जमाए।

मोहम्मद सिराज ने  धारदार गेंदबाजी की। श्रीलंका के 4 बल्लेबाजों को आउट किया। एक रन आउट भी किया। सिराज ने वनिंदु हसरंगा (एक रन), नुवानिडु फर्नांडो (19 रन), कुसल मेंडिस 4 रन, अविष्का फर्नांडो (एक रन) के विकेट लिए।

*रोहित-गिल के बीच 95 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप* 

कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 95 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। दोनों ने 92 गेंदों का सामना किया। साझेदारी में रोहित ने 49 बॉल पर 42 और गिल ने 43 बॉल पर 45 रन बनाए। यहां रोहित शर्मा 42 रन बनाकर आउट हुए।

संक्षिप्त स्कोर:

भारत: 50 ओवर में 390/5 (विराट कोहली नाबाद 166, शुभमन गिल 116; कसुन राजिथा 2/81)।

श्रीलंका 22 ओवर में 73 ऑल आउट (नुवानिडु फर्नांडो 19; मोहम्मद सिराज 4/32)