WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Step Brother Raped : सौतेले भाई ने ही दुष्कर्म किया, जब बच्ची हुई तो मारने का दबाव!

पीड़िता ने पुलिस की शरण ली और दुष्कर्म का केस दर्ज कराया 

Mahant accuses of rape

Step Brother Raped : सौतेले भाई ने ही दुष्कर्म किया, जब बच्ची हुई तो मारने का दबाव!

Indore : एमआईजी थाना क्षेत्र में भाई बहन के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। सौतेला भाई युवती की इज्जत से खिलवाड़ करता रहा। जब वह गर्भवती हुई तो अबॉर्शन के लिए कहा। डॉक्टर ने इनकार कर दिया। उसके बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद सौतेले भाई ने पीड़िता से कहा कि अब तुम इस बच्ची को मार डालो।

पीड़िता ने पुलिस की शरण ली और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट कराते हुए बताया कि उसके पिता ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से वह है, दूसरी पत्नी का बेटा आरोपी सौतेला भाई है। आरोपी की पत्नी गर्भवती हुई, तो वह मायके चली गई। नवंबर 2021 में वह घर पर थी। इसी दौरान आरोपी जूस लेकर आया। जूस उसे दिया, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जब होश में आई तो आरोपी ने उसके तो उससे संबंध बनाने की बात कही। उसने विरोध किया तो आरोपी ने इस बारे में किसी को बताया तो भाई-बहन का रिश्ता समाज में बदनाम करने की बात कही।

इसके साथ ही दोनों की ही बदनामी झेलने की बात कहकर उसे चुप करा दिया। उसे पुलिस में शिकायत नहीं करने के लिए भी मना लिया। इसके बाद आरोपी बदनामी का डर बताकर उसके साथ में दुष्कर्म करता रहा। वह गर्भवती हुई तो इस बारे में आरोपी को बताया। उसे मिलने के लिए बुलाया। इस पर आरोपी ने गर्भपात कराने के लिए कहा।

वह उसे लेकर अस्पताल भी गया। वहां पर डॉक्टर ने गर्भपात से मना कर दिया। जब कुछ दिनों बाद उसके गर्भवती होने की जानकारी परिवार को लगी तो उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। किसी तरह से उसने दिन काटे, हाल ही में उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। आरोपी ने बच्ची को मारने की बात कही। पीड़िता अब बच्ची डेढ़ माह की होने पर पुलिस में शिकायत की है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है।