Stock Market : 4 दिन की गिरावट के बाद बाज़ार में तेज़ी

722

कार्पोरेट और बाज़ार विशेषज्ञ बसंत पाल की रिपोर्ट 

घरेलू बाजार की शुरूआत आज साप्ताहिक निपटान का दिन होने से कमजोरी के साथ हुई, हालांकि बाद में बाजार ने अपनी गिरावट खत्म कर दी। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनो इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

इंट्राडे में 54,507.41 के लेवल तक टूटने के बाद सेंसेक्स कल के बंद भाव से 427.79 अंक बढ़कर 55,320.28 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि 16,243.85 तक कमजोर होने के बाद निफ्टी 121.85 अंक बढ़कर 16,478.10 के लेवल पर बंद हुआ है।

निफ्टी पर मेटल इंडेक्स 2 फीसदी टूट गया। बैंक, फाइनेंशियल, आटो और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान में रहे! जबकि, आईटी, फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स हरे निशान में हैं।

हैवीवेट शेयरों में भी मिला जुला रिएक्शन रहा। सेंसेक्स 30 के 15 शेयर लाल निशान में और 15 हरे निशान में बंद हुए।

आज के टॉप गेनर्स में DRREDDY, RELIANCE, BHARTIARTL, ITC, INFY और TCS शामिल हैं।टॉप लूजर्स में TATASTEEL, SBIN, NTPC और AXISBANK शामिल हैं।

वैश्विक बाज़ारों की बात करें तो आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिली, वहीं बुधवार की कमजोरी के बाद आज स्टॉक फ्यूचर्स फ्लैट दिख रहे हैं। बुधवार को अमेरिकी बाजार कमजोर रहे।

क्रूड क़ीमतों में तेज़ी

क्रूड की कीमतों में भी तेज़ी देखी गई। ब्रेंट क्रूड 124 डॉलर प्रति बैरल के पार ट्रेड कर रहा है, जबकि अमेरिकी क्रूड 122 डॉलर प्रति बैरल के पार है।

Author profile
WhatsApp Image 2021 10 23 at 1.54.28 AM
बसंत पाल

लेखक वरिष्ठ पत्रकार और कारपोरेट, कमोडिटी मार्केट के जानकार हैं। इन विषयों पर तीन दशकों से निरंतर लेखन कर रहे हैं। आर्थिक मामलों के समीक्षक होने के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भी सम्बद्ध रहे।
संपर्क : 98260 10905