‘Stree-2’ on OTT : इसी महीने ‘स्त्री-2’ OTT पर, दिखेगा सरकटे का आतंक! 

घर बैठे इस प्लेटफॉर्म पर होगी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म! 

73

‘Stree-2’ on OTT : इसी महीने ‘स्त्री-2’ OTT पर, दिखेगा सरकटे का आतंक! 

Mumbai : इस साल की सबसे सुपर हिट फिल्म ‘स्त्री-2’ सिनेमाघरों में हंगामा मचाने के बाद जल्द ही ओटीटी पर धूम मचाएगी। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। पहला पार्ट 2018 में रिलीज हुआ था। फिल्म 14 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने उम्मीद से कहीं ज्यादा धूम मचाई। इसे दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। अब इस फिल्म को सितंबर में ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी है।

IMG 20240906 WA0150

‘स्त्री 2’ का प्रीमियर 27 सितंबर को ओटीटी पर होगा। दर्शक इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर भी देख सकेंगे। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी श्रद्धा कपूर और राजकुमार अभिनीत फिल्म ‘स्त्री 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है। फिल्म 500 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर अभी भी राज कर रही है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को नीरेन भट्ट ने लिखा है और अमर कौशिक ने निर्देशित किया है। इसे जियो स्टूडियोज और मैडॉक फिल्म्स के तहत ज्योति देशपांडे और दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है।

‘स्त्री 2’ की कहानी विक्की, जना और बिट्टू नाम के तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चंदेरी शहर में एक नए खतरे का पता लगाते हैं। जब सरकटा गांव की महिलाओं का अपहरण कर लेता है। यह तीनों अपने शहर को सरकटे से बचाने के लिए एक यात्रा पर निकल पड़ते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वे स्त्री की बेटी की मदद से गांववालों की सुरक्षा करते हैं।

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ अब इतिहास रच चुकी है। यह फिल्म अब 500 करोड़ रुपए के क्लब में एंट्री कर चुकी है। यह इस साल की पहली सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है। इसके साथ ही भारत की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म बनने का इतिहास भी रचा, जो इस क्लब में शामिल हुई है। दर्शक अभी भी फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर चुके हैं।