
MP में ई-अटेंडेंस के प्रति लापरवाह शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई, वेतन कटौती के बाद अब होंगे सस्पेंड
भोपाल: मध्य प्रदेश में लोक शिक्षण संचालनालय ने ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं जो ई अटेंडेंस के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। उन्हें अब सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए हैं। संचालनालय द्वारा जारी एक पत्र में विभाग के जिला शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है

प्रदेश में उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक स्तर पर करीब 4.25 लाख शिक्षक पदस्थ हैं। विभाग ने 1 जुलाई से सभी शिक्षकों और शैक्षणिक अमले के लिए ई-अटेंडेंस अनिवार्य की गई है। पहले ई-अटेंडेंस 90% से कम होने पर शिक्षकों को स्वैच्छिक तबादले के लिए आवेदन करने से भी रोका गया था। वेतन कटौती के बाद अब सस्पेंशन के निर्देश दिए गए हैं।
बता दे कि शिक्षक संगठन लगातार ई-अटेंडेंस का विरोध कर रहे हैं।





