Submerging the Remains After Funeral : लता जी का अस्थि विसर्जन वाराणसी के गंगा घाट पर होगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे

867

Submerging the Remains After Funeral : लता जी का अस्थि विसर्जन वाराणसी के गंगा घाट पर होगा

Mumbai : लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की अस्थियों का विसर्जन गंगा नदी में प्रवाहित की जाएंगी। वाराणसी में इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) मौजूद रहेंगे। आज लता मंगेशकर के परिजनों ने शिवाजी पार्क से उनकी अस्थियां एकत्रित की। लताजी की अस्थियों को एक कलश में भरकर ले जाया गया। लता जी का अंतिम संस्कार 6 फरवरी को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके अंतिम दर्शन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भी शिवाजी पार्क पहुंचे थे।

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की अस्थियां वाराणसी के गंगा घाट पर प्रवाहित की जाएंगी। मंगलवार को लता मंगेशकर के भतीजे आदिनाथ ने शिवाजी पार्क से अस्थियां एकत्रित की। लताजी को मुखाग्नि उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने दी थी। लता मंगेशकर 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। उनके परिवार के सभी लोग संगीत की दुनिया से जुड़े हैं।

लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर मराठी थिएटर के मंझे हुए कलाकार और गायक थे। दीनानाथ की पत्नी का नाम सेवंती था। उनके 5 बच्चे हुए, जिनमें सबसे बड़ी लता मंगेशकर थीं। उनके बाद बाद मीना खादीकर, आशा भोसले, उषा मंगेशकर और सबसे छोटे हृदयनाथ मंगेशकर हैं। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर का 1942 में निधन हो गया था। उस वक्त लता मंगेशकर सिर्फ 13 साल की थीं।

Also Read: Lata Mangeshkar: Marriage and Truth- ताउम्र शादी नही की, फिर किया था चौंकाने वाला खुलासा 

गिनीज बुक में दर्ज नाम

लता (Lata Mangeshkar) ने 28 सितंबर को अपना 92वां जन्मदिन मनाया था। 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकार्ड कराए हैं। उन्होंने साल 1948 से 1974 के बीच 25 हजार से अधिक गाने गाए। 1974 में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उन्हें इतिहास में सबसे अधिक गाने गाकर रिकॉर्ड दर्ज करवाने वाले कलाकार के रूप में स्थान दिया।