WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Fire in Moving Bus : चलती बस में रात डेढ़ बजे आग लगी, 8 की जिंदा जलकर मौत!

मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे श्रद्धालु, दो दर्जन श्रद्धालु झुलसे!

Fire in Moving Bus : चलती बस में रात डेढ़ बजे आग लगी, 8 की जिंदा जलकर मौत!

Nunh (Hariyana) : मथुरा और वृंदावन की यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में रात डेढ़ बजे चलते-चलते आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। करीब दो दर्जन यात्री झुलस गए। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चला। नूंह जिले के तावडू उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार-शनिवार की रात यह बड़ा हादसा हुआ। यहां श्रद्धालुओं से भरी बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस में सवार 8 लोग जिंदा जल गए, जबकि दो दर्जन से अधिक बुरी तरह झुलस गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

चलती बस में आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत करते हुए आग पर किसी तरह काबू पा लिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

हादसे के शिकार लोग पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे, जो मथुरा और वृंदावन दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। बस में सवार पीड़ित श्रद्धालुओं ने बताया कि शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस किराए पर लेकर बनारस और मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। बस में 60 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह सभी नजदीकी रिश्तेदार थे, जो पंजाब के लुधियाना होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे।

शुक्रवार-शनिवार की रात वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे। देर रात लगभग 1.30 बजे के करीब बस में आग की लपटें दिखाई दीं। एक महिला यात्री उन्होंने बताया कि वह आगे की सीट पर बैठी हुई थी। किसी तरह स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाल लिया गया। जबकि, घटनास्थल पर मदद के लिए पहुंचे ग्रामीण साबिर, नसीम, साजिद, एहसान आदि ने बताया कि देर रात करीब 1:30 बजे एक चलती बस में उन्हें आग की लपटें दिखाई दी। उन्होंने आवाज लगाकर चालक को बस रोकने को कहा, लेकिन बस नहीं रुकी। फिर एक युवक ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बस का पीछा किया और चालक को आग लगने सूचना दी।

जब तक बस रुक पाती, तब तक बस में आग काफी तेज हो चुकी थी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब बहुत देर से पहुंची। तब तक बस में सवार लोग बुरी तरह झुलस चुके थे। जिनमें 8 की मौत हो गई। तावडू सदर थाना पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया।

पुलिस देर से पहुंची

हादसे की सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया भी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटना की जानकारी ली। इसके अलावा तावडू एसडीएम संजीव कुमार, तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार व डीएसपी आदि मौके पर पहुंचे। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पूरी स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

तावडू सदर थाना पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया भी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. जिन्होंने पूरे जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में 8 लोगों की मौत हुई और करीब दो दर्जन घायल है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ति करवाया गया है।

घटना के बाद लंबा जाम

इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पूरी स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई।