Sudhir Saxena Is Now DGP MP: सुधीर सक्सेना ने लिया MP के DGP का चार्ज

जौहरी को विदाई परेड कर दी सलामी

1172

भोपाल: भारतीय पुलिस सेवा के 1987 बैच के अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना ने आज शाम यहां मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने यह कार्यभार निवर्तमान डीजीपी 1984 बैच के आईपीएस विवेक जौहरी से लिया।

डीजीपी विवेक जौहरी के सेवानिवृत्त होने पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में विदाई परेड आयोजित की गई। परेड की सलामी लेने के बाद बतौर डीजीपी उनका आखरी संबोधन हुआ।

इसके बाद वे खुली जिप्सी में सवार हुए और उन्हें पुलिस के अधिकारी कर्मचारी जिप्सी से खींचकर स्वागत द्वार तक ले गए। जिप्सी के दोनों और पुलिस बैंड बज रहा था। यहां से डीजीपी पुलिस मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने अपना कार्यभार विधिवत सुधीर सक्सेना को सौंपा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रात पुलिस मैस में विवेक जौहरी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया गया है।