WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Suicide by a Jawan : सिपाही ने फांसी लगाकर जान दी, बच्चे की मौत से थे दुखी

Indore : रविवार रात पुलिस के एक सिपाही ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह सागर में FSL का सैंपल जमा करने के लिए निकला था। माना जा रहा है वहां से लौटकर उसने अपने घर में खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम सुनील सिंह पिता अर्जुन सिंह निवासी रघुवंशी कॉलोनी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

सुनील सिंह परदेशीपुरा थाने में पदस्थ थे। परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार सुनील सिंह की सैंपल जमा करने के लिए सागर जाने के लिए थाने में रवानगी डली हुई है। माना जा रहा है कि सागर से लौटने के बाद उसने घर में ही फांसी लगा ली। उसका भाई अनूप सिंह उसे अचेत हालत में अस्पताल लेकर आया था। बाणगंगा पुलिस ने मर्ग कायम किया है। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।

*बच्चे की मौत से दुखी*

फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले सिपाही सुनील सेंगर के मासूम बच्चे की भी एक महीने पहले ही मौत हुई थी। सुनील के जुड़वा बेटे हैं, जिनकी उम्र लगभग 2 साल है। एक बेटा लंबे समय से बीमार था। करीब एक महीने पहले जबलपुर में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बच्चे की मौत के बाद से ही सुनील दुखी था। क्रियाकर्म के बाद उसने ड्यूटी जॉइन कर ली थी। सुनील का भाई अनूप सिंह भी पुलिस विभाग में पदस्थ है।