CGMSC Scam में पूरक चालान पेश, सिंडिकेट पर दवा निगम को 550 करोड़ का नुकसान पहुंचाने का आरोप

47

CGMSC Scam में पूरक चालान पेश, सिंडिकेट पर दवा निगम को 550 करोड़ का नुकसान पहुंचाने का आरोप

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

रायपुर: CGMSC Scam में ACB-EOW ने कोर्ट में पूरक चालान पेश कर दिया है। इस घोटाले में सिंडिकेट पर दवा निगम को 550 करोड़ का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

ACB-EOW ने कोर्ट में यह पूरक चालान 4 आरोपियों के खिलाफ पेश किया गया है, जो 3500 पन्नों से अधिक का है। इन आरोपियों में अभिषेक कौशल, राकेश जैन, प्रिंस कोचर और कुंजल शर्मा के नाम शामिल हैं। ये सभी आरोपी अभी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।

IMG 20260417 WA0012

जानकारी के अनुसार, यह मामला अपराध क्रमांक- 05/2025 के तहत दर्ज है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(ए), 13(2) एवं 7(सी) के तहत कार्रवाई की जा रही है।