Influence Destroyed : सुरेश पटेल का रसूख ध्वस्त, सुबह 5 बजे प्रशासन का बुलडोजर चला

22758
Influence Destroyed

Influence Destroyed : सुरेश पटेल का रसूख ध्वस्त, सुबह 5 बजे प्रशासन का बुलडोजर चला

IMG 20240818 WA0010

इंदौर। जबरन कब्जा की जमीन पर कब्जा दिलाने गए तहसीलदार और पटवारी पर फायरिंग कराने वाले रसूखदार सुरेश पटेल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। आज रविवार सुबह 5 बजे प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ सुरेश पटेल की कोठी पर पहुंची। इस दौरान कोठी के मालिक और उनके समर्थकों कार्रवाई का विरोध भी किया। लेकिन, प्रशासन ने चार जेसीबी और एक पोकलेन की मदद से कोठी को तोड़ने का काम शुरू कर दिया।

IMG 20240818 WA0008

प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले इस कोठी के मालिक को नोटिस भी जारी किया था। लेकिन, उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। नगर निगम ने अवैध निर्माण के मामले में सुरेश पटेल को नोटिस जारी किया था। लेकिन, समय सीमा समाप्त होने के बाद भी जब उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया तो नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की।

Also Read: Filmy Type Loot: छतरपुर में DIG और SP बंगले के पास व्यापारी से 7 लाख की लूट, 2 बाईक सवारों ने दिन दहाड़े कट्टा अड़ा कर दिया घटना को अंजाम 

IMG 20240818 WA0007

तहसीलदार, पटवारी पर फायरिंग कराई

जब कोर्ट के निर्देश पर तहसीलदार और पटवारी प्रशासन की टीम के साथ सुरेश पटेल के अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के लिए गए थे। इस दौरान सुरेश पटेल के इशारे पर सुरक्षा गार्ड ने जमीन की नपती कर रहे तहसीलदारों और पटवारी पर गोली चलाई थी। जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई और अधिकारियों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।

Also Read: SAS Promotion: राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारी पदोन्नत, मिला वरिष्ठ से प्रवर श्रेणी वेतनमान 

IMG 20240818 WA0009

चार आरोपियों पर रासुका लगाई

अधिकारियों की शिकायत पर आरोपी सुरेश पटेल, प्रदीप मिश्रा, जयकुमार और जयदीप मिश्रा के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया था। साथ ही चारों आरोपियों पर रासुका भी लगाई गई थी। जिसको लेकर जिला कलेक्टर की भी प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा इलाके में गुंडागर्दी कर इलाके में खौफ पैदा किया जा रहा है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं आज नगर निगम ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।