WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

इटारसी स्टेशन पर खानपान सेवाओं का फिर किया औचक निरीक्षण, अनाधिकृत 24 वेंडरों के विरुद्ध कार्यवाही

अनियमितताएं पाई जाने पर एक स्टॉल कराई बन्द

996
WhatsApp Image 2022 09 10 At 4.16.03 PM 696x927

इटारसी से चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

इटारसी। भोपाल मण्डल में खानपान सेवाओं के संबंध में होने वाली शिकायतों को दूर करने के उद्देश्य से इन दिनों विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज पुनः पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय, जबलपुर से आए मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक (यात्री सेवा) बृजेन्द्र कुमार नें वाणिज्य स्टॉफ के साथ आज प्रातः इटारसी स्टेशन पर खानपान स्टॉलों पर यात्रियों के लिए उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता परखने के लिये औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म नम्बर-एक पर संचालित मेसर्स सुचेता उइके की स्टॉल पर अनियमितताएं पाई जाने पर उसे तुरंत बंद कराने के निर्देश दिये। जिसके अनुपालन में सम्बन्धित स्टॉल को बंद कराया गया। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर पकड़े गए 24 अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनसे कुल रुपये 9320/- जुर्माना वसूला गया। खानपान सेवाओं के संबंध में शिकायतों को दूर करने के उद्देश्य से इन दिनों लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। ज्ञात रहे कि विगत दिनों ही कुछ खानपान ठेकेदारों पर 3 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया था।