Surya and Shani Yuti 2024: कुंभ राशि में हुआ पिता और पुत्र एक साथ , कुछ राशियों की बदलेगी स्थिति

418

Surya and Shani Yuti 2024: कुंभ राशि में हुआ पिता और पुत्र एक साथ , कुछ राशियों की बदलेगी स्थिति

Surya and Shani Yuti 2024: ग्रहों की राशि में समय-समय पर बदलाव होता रहता है. 13 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 54  मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य (Sury) कुंभ राशि में प्रवेश कर गए  हैं, जहां पहले से ही शनि विराजमान हैं. सूर्य और शनि (Shani) के बीच शत्रुता का भाव होता है. ऐसे में सूर्य और शनि के युति (Surya Shani Yuti) के कारण सूर्य के अस्त होने का प्रभाव राशियों पर पड़ेगा! ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, समय-समय पर ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करते रहते हैं। जिसका प्रभाव पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर कुछ न कुछ जरूर पड़ता है। ऐसे में आपको बता दें कि 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और कुंभ राशि में शनि देव पहले से ही विराजमान हैं।

ऐसे में आपको बता दें कि 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और कुंभ राशि में शनि देव पहले से ही विराजमान हैं। अब कुंभ राशि में दो बड़े ग्रहों का संयोग हो गया है।

बता दें कि सूर्य और शनि एक दूसरे के प्रति शत्रुता का भाव रखते हैं। माना जा रहा है कि इस समय सूर्य और शनि की युति कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी है। आज इस खबर में जानेंगे कि सूर्य और शनि के संयोग से किन-किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है।

Multitasking में ब्रेन किस तरह करता है काम? जानिए उम्र के साथ क्षमता कैसे होती है प्रभावित 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शनि और सूर्य की युति बेहद खास मानी जा रही है। क्योंकि इस दौरान मेष राशि वाले लोगों को कुछ खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। साथ ही जो लोग नए कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह संयोग बहुत ही शुभ है। कारोबार में लाभ हो सकता है। साथ ही कार्य में विस्तार करने का मौका मिलेगा। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा समय है। विदेश जाने का प्लान बन सकता है। साथ ही शिक्षा से संबंधित कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि

कुंभ राशि में सूर्य और शनि के संयोग से मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बेहद खास है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। नौकरी से संबंधित कहीं से अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही शानदार रहेगा। अगले कुछ दिनों में किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। करियर में थोड़ी बहुत परेशानियां आ सकती हैं, जिससे मन विचलित हो सकता है। लेकिन घबराने वाली बात नहीं है बहुत जल्द समस्या का समाधान होगा।

White Butter: साग के साथ जरूर खाएं सफेद मक्खन , डाइटिशियन से जानें इसके फायदे White Butter: साग के साथ जरूर खाएं सफेद मक्खन , डाइटिशियन से जानें इसके फायदे

कर्क राशि के जातकों लिए पिता और पुत्र का संयोग अनुकूल साबित होगा। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन प्रसन्न हो सकते हैं। घरवालों में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ है। रोजगार संबंधित कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय काफी शुभ फलदायी रहने वाला है। क्योंकि सूर्य देव की कृपा से समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर में रिश्तेदारों का आवागमन होगा, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य से संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

Accident: भीषण सड़क हादसा, डॉक्टर दम्पति सहित पांच की मौत 

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है