WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Suspend: लाड़ली लक्ष्मी उत्सव से गायब रही DPO सस्पेंड

1187
Nurse Suspend

Suspend: लाड़ली लक्ष्मी उत्सव से गायब रही DPO सस्पेंड

भोपाल. लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के दिन अवकाश पर गईं निवाड़ी जिले की महिला और बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। संभागायुक्त के इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इस अधिकारी पर लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के साथ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के मामले में भी लापरवाही का आरोप है।
दो मई को मनाए गए लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के बाद सागर संभागायुक्त डॉ वीरेन्द्र सिंह रावत ने निवाड़ी कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के प्रस्ताव पर तीन मई को इसके आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि में जिला कार्यक्रम अधिकारी निवाड़ी ममता चतुर्वेदी का मुख्यालय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग सागर संभाग किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में 2 मई को लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन हर जिला, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित करने के निर्देश थे। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाना था परन्तु निवाड़ी की महिला और बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी चतुर्वेदी की कार्यक्रम में किसी भी तरह की सहभागिता नहीं रही। चतुर्वेदी बिना किसी पूर्व सूचना एवं बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहीं। इनके द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में रुचि नहीं ली गई थी। इसके चलते उन पर कार्यवाही की गई।

उन पर आरोप है कि पूर्व में भी समय-समय पर कार्यालयीन पत्रों के माध्यम से विभाग से संबंधित कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया किन्तु इनके द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर कार्य न करने एवं अन्यत्र स्थानानंतरण किए जाने के तर्क प्रस्तुत किए जाते रहे। इनकी लापरवाही से निवाड़ी जिले की प्रोग्रेस प्रभावित हुईं और नस्तियाँ जिला टीकमगढ़ जाने में अतिरिक्त विलम्ब भी हुआ।