WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Suspend: लोकायुक्त ट्रैप में फंसे दो बाबू सस्पेंड

1715
Suspend

Suspend: लोकायुक्त ट्रैप में फंसे दो बाबू सस्पेंड

 

जबलपुर: जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना ने लोकायुक्त ट्रैप में कल पकड़े गए दो बाबू को सस्पेंड कर दिया है।

IMG 20240409 WA0029 IMG 20240409 WA0028

इनमें संचालक महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास संस्थान एवं पंचायती राज जिला जबलपुर के बाबू सहायक ग्रेड 2 अशोक रजक और प्रवाचक तहसीलदार गोरखपुर सहायक ग्रेड 3 ऋषिकांत पांडे को मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।

निलंबन अवधि में पांडे का मुख्यालय तहसील कार्यालय सिहोरा जिला जबलपुर और रजक का मुख्यालय तहसील कार्यालय कुंडम रहेगा।

दोनों बाबुओं को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।