WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Suspicious Death of Lady Doctor : छठे माले से गिरी महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत!

पति और पत्नी दोनों की यह दूसरी शादी, ACP मामले की जांच कर रहे!

Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Suspicious Death of Lady Doctor : छठे माले से गिरी महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत!

Indore : एक अपार्टमेंट के छठे माले से गिरी महिला डॉक्टर की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में नवविवाहिता होने के चलते ACP मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक महिला डॉक्टर की पति से दूसरी शादी हुई थी। जबकि, पति की भी यह दूसरी शादी ही थी। ऋचा पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट थी और मयंक से उनकी दूसरी शादी हुई थी।

ससुराल के लोगों ने महिला के बीमारी से परेशान होने की बात कही। जबकि, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर कई आरोप लगाए हैं। राजेन्द्र नगर पुलिस के मुताबिक घटना स्कीम नंबर 103 सहज अपार्टमेंट की है। यहां रहने वाली ऋचा पति मयंक चांदवानी शुक्रवार शाम छठे माले से नीचे गिर गई थी। तत्काल उपचार के लिए चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में ससुराल पक्ष की और यह बात सामने आई है कि डॉ ऋचा को बीमारी थी। इस कारण वह डिप्रेशन में थी। लेकिन, पुलिस को दिए बयान में मायके पक्ष ने किसी बीमारी की बात से इंकार किया। मामले की जांच कर रहे ACP निहीत उपाध्याय ने कहा कि घटनाक्रम की जांच की जा रही है। ऋचा के मायके पक्ष का कन्फेक्शनरी व फूड प्रोडक्ट का व्यवसाय है।

 

Magisterial Inquiry Started : बावड़ी दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जाँच शुरू, साक्ष्य बुलाए गए!