WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Big Step Taken Towards Restructuring the Zonal Press Association : आंचलिक पत्रकार संघ के पुनर्गठन की दिशा में बड़ा कदम: नीमच आंचलिक पत्रकार संघ की जिला इकाई भंग!

WhatsApp Image 2026 06 10 At 13.43.56

Big Step Taken Towards Restructuring the Zonal Press Association : आंचलिक पत्रकार संघ के पुनर्गठन की दिशा में बड़ा कदम: नीमच आंचलिक पत्रकार संघ की जिला इकाई भंग!

नई कार्यकारिणी का गठन शीघ्र, सक्रिय एवं ईमानदार पत्रकारों को मिलेगा मौका!

Ratlam : आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश टाक ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नीमच जिला इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है तथा नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष रमेश टाक एवं महासचिव अभय सुराणा ने बताया कि संगठन में ऐसे पत्रकार साथियों को दायित्व सौंपे जाएंगे जो पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति समर्पित, सक्रिय, ईमानदार एवं संगठन हित में कार्य करने की भावना रखते हों। जिला स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा देने के लिए योग्य एवं कर्मठ पत्रकारों को अवसर प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने जिले के सभी सक्रिय पत्रकार साथियों से आग्रह किया है कि वे संगठन के सुदृढ़ीकरण हेतु अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान करें तथा संगठनात्मक दायित्व निभाने के इच्छुक पत्रकार साथी प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं। जानकारी आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव अभय सुराणा ने दी!