WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

शिक्षा के मंदिर में पुस्तकों से आग जलाते हुए नजर आए शिक्षक!

शिक्षा के मंदिर में पुस्तकों से आग जलाते हुए नजर आए शिक्षक!

टीकमगढ़: कहते हैं पुस्तक हमें जीवन जीने की राह बताती हैं और अगर यही पुस्तकों को शिक्षक आग में जलाते नजर आए तो इसे आप क्या कहेंगे! कुछ इस तरह का मामला टीकमगढ़ जिले में सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है

यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के जतारा ब्लॉक के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल करमोरा से सामने आया है। स्कूल में पदस्थ शिक्षक किताब की एक-एक पन्ने फाड़ करके आग जलाते दिखाई दे रहे हैं क्योंकि टीकमगढ़ जिले में लगातार तापमान में गिरावट हो रही है,ठंड बढ़ रही है। ऐसे में शिक्षक शिक्षा देने की जगह दिनभर स्कूल में आग जलाकर तापते हैं। यह आग किसी लकड़ी से नहीं बल्कि उन छात्रों की किताबों से जलाते हैं जिन्हें मध्य प्रदेश सरकार गरीब बच्चों के लिए फ्री में देती है। लेकिन ठंड के मौसम में यह किताबें शिक्षकों के लिए हाथ सेकने का काम कर रही है। इस स्कूल में शिक्षकों की प्रतिदिन की दिनचर्या यही है। सुबह 11:00 बजे पहुंचते हैं तो अलाव जलाकर के बैठ जाते हैं और अलाव में विद्याधन को जलाते रहते हैं।
किसी छात्र ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं तीन पुरुष शिक्षक और दो महिला शिक्षक बैठी नजर आ रही है जो आराम से गप्पे मार रहे हैं और किताब का एक-एक कागज फाड़ करके आग जला रहे हैं।

गांव के रहने वाली रामसेवक का कहना है कि यहां पर शिक्षक पढाने की जगह दिनभर अलाव जलाकर के आग तापते हैं। अगर उनसे पढाने के लिए बोलो तो धमकी देते हैं झूठा मामला दर्ज करने की और रिपोर्ट करने की इसलिए डर के मारे कोई भी ग्रामीण इसे पढाने के लिए नहीं बोल पाता है। रामसेवक का कहना है कोई भी शिक्षक समय से नहीं आता है। जब उनका मन होता है तब चले आते हैं और जब वापस जाना होता है चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में टीकमगढ़ जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को भी कई बार अवगत कराया गया है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

स्कूल के शिक्षक विनोद कुमार का कहना है की वीडियो चार-पांच दिन पुराना है। एक सप्ताह से ठंड ज्यादा पड़ रही है इसलिए स्कूल में आग जलाई गई थी। उन्होंने कहा कि स्कूल के आसपास पड़े कचरे से आग जला रहे थे। किताबों से आग जलाने की बात गलत है।
इस संबंध में जब जिला शिक्षा अधिकारी आई एल आठिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ठंड का मौसम है। शिक्षक भी इंसान है, उन्हें भी ठंड लगती है । क्या करें आग जलाना जरूरी है।