Tension in Dhar : उपद्रव को लेकर 51 पर प्रकरण दर्ज

CCTV फुटेज देखकर अन्य उपद्रवियों को तलाशा जाएगा

910

*धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट*

Dhar :  ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समाज के जुलूस के दौरान हुए उपद्रव को लेकर पुलिस ने 51 लोगों को चिहिन्त कर उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। एडिशनल SP देवेंद्र पाटीदार ने जानकारी दी कि पुलिस ने 188, 147, शासकीय कार्य में बाधा डालने और शासकीय सम्पति का निवारण अधिनियमों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। वहीं बिना अनुमति जुलूस निकालने को लेकर हिन्दू समाज ने भी रैली निकालकर धार कोतवाली में उपद्रवियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।

आज सुबह ईद मिलादुन्नबी पर   बिना अनुमति जुलूस निकालने की बात पर अड़े मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के साथ धक्का-मुक्की कर बैरिकेट्स तोड़ थे। इसके बाद पुलिस को भीड़ को खदेड़ना पड़ा था।
Add SP ने बताया कि शासन की गाईडलाईन थी और समाज के लोगों से चर्चा के दौरान उनके मोहल्ले के अंदर आयोजन करने की चर्चा हुई थी।

लेकिन, बाद में उनके द्वारा कोविड गाईडलाइन का उल्लंघन किया गया। कुछ स्थान पर जद्दोजहद भी किया गया। इस सबको देखते हुए पुलिस ने धारा 188, 147, शासकीय कार्य में बाधा और शासकीय सम्पति का निवारण इन अधिनियमों के तहत जिन लोगों द्वारा कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित की, उनके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। ऐसे 51 लोगो को चिन्हित किया गया है, जिनके द्वारा इस घटना में सक्रिय भागीदारी की गई थी। शेष को भी सीसीटीवी कैमरे है उनके माध्यम से चिन्हित किया जा रहा है। जो भी दोषी होंगे, उन पर प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कुछ जगहों पर इन लोगों ने जो बेहूदगी की है, उसे लेकर भी तीन अगल-अलग प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।