Terrifying Video:रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश कर रही दो अज्ञात महिलाओं की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

363

Terrifying Video:रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश कर रही दो अज्ञात महिलाओं की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर शनिवार की दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हुआ। दिल्ली से मालदा जा रही 14004 फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो अज्ञात महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों महिलाएं पटरी पार कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश कर रही थीं। इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

video-

https://www.facebook.com/share/v/1GtdMz2hjM/

जानकारी के अनुसार, दोपहर 2:24 बजे दो महिलाएं रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर आ रही थीं। इसी बीच डाउन लाइन पर तेज रफ्तार फरक्का एक्सप्रेस को आता देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोगों ने महिलाओं को बचाने के लिए प्लेटफॉर्म से हाथ भी नीचे बढ़ाए ताकि उन्हें ऊपर खींचा जा सके, लेकिन जब तक महिलाएं संभल पातीं, तेज रफ्तार ट्रेन उन्हें रौंदते हुए निकल गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाओं के शव क्षत-विक्षत होकर ट्रैक पर बिखर गए। इस खौफनाक मंजर को देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। सफाईकर्मियों की मदद से दोपहर 2:50 बजे शवों को ट्रैक से हटाया गया, जिसके बाद ट्रेनों का परिचालन दोबारा सामान्य हो सका।