WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Terror Funding : टेरर फंडिंग मामले में NIA ने सिवनी से 2 को गिरफ्तार किया!

दिल्ली में दर्ज एक मामले में लिंक मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई!

876
WhatsApp Image 2023 03 11 At 11.52.29 PM 696x479

Terror Funding : टेरर फंडिंग मामले में NIA ने सिवनी से 2 को गिरफ्तार किया!

Seoni : शनिवार को पुलिस और एनआईए ने यहां 3 घरों में छापामार कार्रवाई की। एनआईए यहां से 2 लोगों को पकड़कर अपने साथ ले गई। बताया गया कि इन्हें टेरर फंडिंग मामले में पकड़ा गया है। सिवनी के एसपी रामजी श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि टीम ने छापेमारी के दौरान हार्ड डिस्क, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज और आपत्तिजनक साहित्य जब्त किया।

सिवनी एनआईए की टीम और पुलिस की टीम ने कुछ लोगों के यहां तलाशी ली। यहां कुछ संदिग्ध और अवैध गतिविधियों की सूचना थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पूरे शहर में हड़कंप मच गया।

यहां ली गई तलाशी
एनआई की टीम जैसे ही सिवनी आई सबसे पहले शोएब खान, अब्दुल अजीज सल्फ़ी और अकरम के घर पर तलाशी ली गई। इनके यहां से हार्ड डिस्क, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज और आपत्तिजनक साहित्य जब्त किया गया। दो लोगों को पूछताछ के लिए टीम अपने साथ ले गई है। कहा जा सकता है कि एनआईए को कुछ खास लिंक मिली है। फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर सिवनी जिले में हड़कंप मचा रहा, लोग इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए।

बताया गया कि दिल्ली में दर्ज केस के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है। एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में दर्ज केस 46/2021 मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार 2021 में एनआईए ने दिल्ली में टेरर फंडिंग के मामले के तहत केस दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में सिवनी में रह रहे आरोपियों का लिंक मिला। इसके बाद यह छापेमारी की गई और दो लोगों को हिरासत में लिया गया।

जांच का दायरा बढ़ने की आसार
पुलिस के मुताबिक जिन दो लोगों को पूछताछ के लिए एनआईए की टीम ने अपने साथ ले गई है, उनसे भी कुछ संदिग्धों की लिंक मिल सकती है। ऐसे में आने वाले समय में और भी जगह छापामार कार्रवाई की संभावना है। ऐसे में अब सिवनी पुलिस भी अलर्ट है साथ ही ऐसे संदिग्ध गतिविधियों को लेकर कुछ कथित अपराधियों की धरपकड़ का प्लान बना रही है।