Thai Women were Sent to One Stop Center : स्पा सेंटर में पकड़ाईं थाई युवतियां रिमांड पर, कबूला जिस्मफरोशी, 4 पर प्रकरण दर्ज, थाना प्रभारी को नोटिस!

थाई युवतियों से मोबाइल ट्रांसलेटर के माध्यम से की गई पूछताछ!

58

Thai Women were Sent to One Stop Center : स्पा सेंटर में पकड़ाईं थाई युवतियां रिमांड पर, कबूला जिस्मफरोशी, 4 पर प्रकरण दर्ज, थाना प्रभारी को नोटिस!

Ratlam : पंचेड़- नामली मार्गं स्थित तुलसी वाटर पार्क में संचालित स्पा सेंटर मामले में शनिवार को जांच के दौरान पकड़ी गई तीनों युवतियों ने कई बातें कबूली पुलिस द्वारा इन युवतियों से मोबाइल ट्रांसलेटर के माध्यम से पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी करना कबूला। पुलिस ने वाटर पार्क संचालक (मैनेजर) नामली निवासी दिलीप पिता प्रहलाद सिंह ठाकुर, स्पा संचालक पाली निवासी नरेश चौहान, मैनेजर जोधपुर निवासी भरत मेवाड़ा को गिरफ्तार करते हुए अनैतिक देह व्यापार अधिनियम व अप्रवासी एवं विदेशियों विषयक अधिनियम-की धाराओं में केस दर्ज किया है। न्यायालय ने तीनों को 2 दिन की रिमांड पर सौंपा है वहीं चौथा आरोपी वाटर पार्क संचालक रतलाम निवासी योगेश सिंह डाबी फरार हैं। एसपी अमित कुमार ने थाना प्रभारी रमेश कोली को शोकाज नोटिस जारी किया है। साथ ही तीनों थाई युवतियों को वन स्टाफ सेंटर भेजा गया हैं।

क्या हैं पूरा मामला!

जिले के पंचेड़-नामली रोड़ स्थित पंचेड गांव में वाटर पार्क के पीछे कमरों में अवैध रूप से स्पा सेंटर संचालित किए जाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जहां पुलिस द्वारा छापामारी करने पर तीन अलग-अलग कमरों में थाइलैंड की तीन युवतियां अलग-अलग युवकों के साथ मिली। पंचेड़ स्थित तुलसी वाटर पार्क में संचालित स्पा सेंटर में शुक्रवार शाम को पुलिस ने छापेमारी करते हुए मौके से थाईलैंड की 3 युवतियों को और कुछ युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस को स्पा सेंटर संचालक दबिश के दौरान दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकें थे। वाटर पार्क का संचालन रतलाम के बरबड़ रोड़ निवासी योगेश सिंह पिता भंवरसिंह द्वारा किया जाता रहा था। दबिश देकर पुलिस मैनेजर दिलीप ठाकुर सहित स्टाफ को पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। पुलिस को दबिश के दौरान बड़ी संख्या में उपयोग किए गए कंडोम डस्टबिन में पड़े मिले थे। इस स्पा सेंटर की शिकायत एसपी अमित कुमार को काफी समय से मिल रहीं थी जिसमें बताया गया था कि वाटर पार्क की आड़ में अवैध रूप से स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा हैं और यहां अवैध गतिविधियों को संचालित किया जाता हैं। शिकायतों की पुष्टि होने पर शुक्रवार दोपहर को विशेष टीम गठित की गई जिसकी सूचना संबंधित थाने को भी नहीं दी गई।

WhatsApp Image 2026 06 05 at 11.06.28 PM 2

टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के मोबाइल भी एक स्थान पर रख लिए गए थे इसके बाद टीम दोपहर करीब 3 बजे वाटर पार्क पहुंची थी। जहां सादी वर्दी में पंहुचे पुलिसकर्मियों को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा गया था जबकि अन्य पुलिस अधिकारी बाहर से गतिविधियों पर नजर जमाएं रखें थे। शिकायत सही पाई जाने पर एएसपी विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में एसडीओपी किशोर पाटनवाला, डीएसपी अनिशा जैन सहित टीम ने स्पा सेंटर पर दबिश दी थी जहां वाटर पार्क के पीछे स्थित छः कमरों में अवैध रूप से चोरी छिपे स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था। पुलिस को कार्रवाई के दौरान अलग-अलग तीन कमरों में थाइलैंड की तीन युवतियां मिली थी जिन्होंने जिस्मफरोशी करना कबूला है!