कांति सूर्य टंटया मामा की मूर्ति स्थापना में अनियमितता पर खरगोन के निलंबित 2 इंजीनियर बहाल

25

कांति सूर्य टंटया मामा की मूर्ति स्थापना में अनियमितता पर खरगोन के निलंबित 2 इंजीनियर बहाल

भोपाल
कांति सूर्य टंटया मामा की मूर्ति स्थापना में अनियमितता पर साढ़े चार माह पहले निलंबित किए गए खरगौन के दो इंजीनियरों को आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास संकेत भोंडवे ने बहाल कर दिया है। उन्हें नई पोस्टिंग देते हुए उनकी विभागीय जांच जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक कांति सूर्य टंटया मामा की मूर्ति स्थापना में अनियमितता पर निलंबित किए गए नगर पालिका परिषद खरगौन में पदस्थ उप यंत्री जितेन्द्र मेढ़ा और उपयंत्री (प्रभारी सहायक यंत्री) मनीष महाजन का निलंबन नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने समाप्त कर दिया है। इन दोनो अधिकारियों को 23 जनवरी 2026 को निलंबित किया गया था। निलंबित अवधि में उन्हें मुख्यालय संभागीय कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास इंदौर संभाग में अटैच किया गया था। मेढ़ा का निलंबन समाप्त कर उन्हें नगर परिषद महुगांव जिला इंदौर में उपयंत्री के रिक्त पद पर पदस्थ किया है। वहीं महाजन को बहाल कर नगर पालिका परिषद बेगमगंज जिला रायसेन में उपयंत्री के रिक्त पद पर पदस्थ किया गया है। दोनो अधिकारियों की उनकी विभागीय जांच जारी रखी जाएगी। विभागीय जांच 25 मार्च से शुरु की गई है।