WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

शराब पीने के बाद धारदार हथियार से जानलेवा हमला मामले का फरार गुंडा पकड़ाया!

WhatsApp Image 2025 03 27 At 20.10.45

शराब पीने के बाद धारदार हथियार से जानलेवा हमला मामले का फरार गुंडा पकड़ाया!

पुलिस ने वारदात के 18 घंटे बाद 3 गुंडे पकड़ लिए थे!

Ratlam : शहर के दीनदयाल नगर क्षेत्र के ओसवाल नगर में 15 व 16 मार्च 25 की मध्य रात्रि करीब 1.15 बजे समीर मार्बल के साथ शराब पीने के बाद शंकर मईडा, रितेश मईडा और रोशन डगर ने चाकू से जानलेवा हमला किया था। फिर समीर मार्बल को उसका दोस्त नारायण मेडा अपनी मोटरसाइकिल से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया था। घटना पर थाना दीनदयाल नगर पर आरोपी शंकर मईडा, रितेश मईडा और रोशन डगर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 189/25 धारा 109,296, 3(5)BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

मामले में एसपी अमित कुमार ने जानलेवा हमला करने वाले करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर वैधानिक करने के निर्देश प्रदान किए थे। दीनदयाल नगर पुलिस ने घटना के आरोपीगण शंकर, रितेश और रोशन डगर को घटना के 18 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार था। घटना के बाद से ही आरोपी शिवम उर्फ शिवा पिता शैलेन्द्र मेहना निवासी विरियाखेड़ी हालमुकाम सिद्धार्थ नगर जो फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार किया गया।

निरी. रविंद्र दंडोतिया थाना प्रभारी, उ.नि.देवीलाल पाटीदार, कार्य.सउनि मुरली मकवाना, आर धीरज यादव, आर बिलर सिंह, आर दीपक सिंह, आर अवधेश परमार, आर मकन, मोहसिन सायबर सेल से प्र आर हिम्मत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।