WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

दुल्हन गहने और नकदी समेटकर फरार,पीडि़त युवक ने SP से लगाई गुहार

एक पखवाड़े में लुटेरी दुल्हन का यह दूसरा मामला..

WhatsApp Image 2022 03 03 At 6.46.39 AM 696x828

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: एक सप्ताह में लुटेरी दुल्हन का दूसरा मामला सामने आया है। इस बार लुटरी दुल्हन ने लॉकडाउन के दौरान युवक को प्रेमजाल में फंसाया। दो साल अफेयर के बाद जनवरी में शादी कर ली। फरवरी में लुटेरी दुल्हन ने जमीन बिकवाकर गहने खदीदवाएं और दो लाख रुपए और जेवर लेकर फरार हो गई। अब पीडि़त युवक थाना व एसपी ऑफिस के चक्कर लगा रहा है।

पहले लॉकडाउन में हुआ था प्यार

छतरपुर शहर के पठापुर रोड़ में रह रहे अखिलेश नायक ने एसपी ऑफिस पहुंच कर एक शिकायती आवेदन देते हुए इस बात की शिकायत की है कि उसकी पत्नी शादी के बाद लाखों की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गई है।

WhatsApp Image 2022 03 03 at 6.46.39 AM 1

अखिलेश ने बताया कि दो साल पहले जब पहला लॉकडाउन लगा था, तब उसे उषा पाल से प्यार हुआ था। उषा पाल छतरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर चाय की दुकान लगाती थी और मैं सुबह वहां घूमने जाता था। तभी हम दोनों के बीच प्यार हो गया। दो साल चले इश्क के बाद 12 जनवरी 2022 को ऊषा पाल पुत्री राजकुमार पाल निवासी हरनामपुरा थाना अजयगढ़ के साथ न्यायालय में विवाह पंजीयन के माध्यम से शादी रचाई थी।

●पति को भेजा सामान लेने और हो गई गायब..

पीडि़त अखिलेश ने बताया कि कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य चलता रहा। तभी मेरी पत्नी उषा ने मुझ से कुछ जेवरातों की मांग की। इसके बाद मैंने उसे सोने की चेन, कान की बाली और कुछ अन्य सामान भी दिलाया। साथ ही गांव के बैंक में मेरे दो लाख रुपए जमा थे, वह भी निकाल कर घर पर रख लिए। 12 दिन पहले पत्नी ने दोपहर में मुझ से कुछ सामान लाने के लिए कहा, जब लौटकर घर वापस आया, तब उषा घर से गायब थी। साथ मे वह दो लाख रुपए नगद एवं जेवरात भी ले गई।