WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

CM भजनलाल के काफिले में गाड़ी घुसाने वाले ड्राइवर की मौत

1097

CM भजनलाल के काफिले में गाड़ी घुसाने वाले ड्राइवर की मौत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले के साथ हुए सड़क हादसे में रॉन्ग साइड से गाड़ी घुसाने वाले टैक्सी ड्राइवर पवन कुमार की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में बीते बुधवार को एएसआई सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। घायल 4 पुलिसकर्मियों सहित एक अन्य व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

बताते चलें कि इस हादसे में पांच पुलिसकर्मियों सहित 7 लोग गंभीर घायल हुए थे। घायल होने वाले पुलिसकर्मी बलवान सिंह, देवेंद्र सिंह, DSP अमीर हसन, राजेंद्र, ASI सुरेंद्र सिंह और 2 अन्य लोग थे। इस हादसे में अभी तक दो लोगों की जान चली गई है।
CM की सुरक्षा में चूक का उठा सवाल

दरअसल, सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले की दुर्घटना में टैक्सी चालक पवन कुमार ने भी महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस दुर्घटना में अबतक दो मौत हो चुकी है, लेकिन इस दुर्घटना के दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वही, अभीतक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है, आख़िर सीएम के रूट में यह गाड़ी आई कैसे?

गौरतलब है कि इस घटना को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिहं डोटासरा ने भी इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

मृतक ASI की पत्नी ने उठाए सवाल

इधर, मृतक सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह की पत्नी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मेरे पति मुख्यमंत्री को बचाते हुए शहीद हो गए, लेकिन CM साब मिलने तक नहीं आए। अगर मेरे पति उस समय वहां से हट जाते तो क्या होता, सरकार की तरफ से कोई नहीं आया हमारे पास, हमें लिखित में आश्वासन चाहिए।