सरकारी विभागों ने कितना किया खर्च, 29 जून तक देना होगा AGMP को जानकारी

21

सरकारी विभागों ने कितना किया खर्च, 29 जून तक देना होगा AGMP को जानकारी

भोपाल:  प्रदेश के सरकारी विभागोें ने अब तक कितनी राशि खर्च की है इसकी जानकारी विभागों को 29 जून तक देना होगा। इसके बाद दी जाने वाली जानकारी अंतिम वार्षिक लेखों में दर्ज नहीं हो पाएगी। महालेखाकार ने वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को सभी विभागों से यह जानकारियां समयसीमा के भीतर दर्ज कराने के लिए कहा है।

मध्यप्रदेश में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लेखों का वार्षिक समापन करने के लिए महालेखाकार मुख्यालय दिल्ली को जानकारी दी जाना है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा गया है कि लेखों के समापन के लिए निर्धारित समयसीमा का पालन करते हुए जानकारियां दे दे। सभी प्राथमिक लेखे शामिल करते हुए मार्च 2026 के लेखे 11 मई 2026 को और मार्च 2026 को अनुपूरक लेखे तीस जून को अंतिम रुप से बंदकर दिए जाएंगे। मार्च अनुपूरक 2026 के लेखे में शामिल करने के लिए जर्नल प्रविष्टियां बुक एक अनुभाग को भेजने की अंतिम तिथि तीन जून तय की गई है। सभी जर्नल प्रविष्टि को शामिल कर अनुपूरक लेखा बुक एक अनुभाग को तीस जून तक राज्य शासन को भेजना होगा। खातों से जुड़ी सारी जानकारियां खर्च के आंकड़ों का मिलान कर भेजे जाने है।

बजट के सभी शीर्षो में मार्च तक निधि से स्वीकृत एवं आहरित की गई राशियों की जानकारी का मिलान करना है। इसमें आकसिमता निधि, कटौती, नई मद सहित विभिन्न जानकारियां भरी जाना है।

मार्च अनुपूरक 2026 के लेखे शामिल करने के लिए जर्नल प्रविष्टि बुक एक अनुभाग को भेजने की अंतिम तिथि 9 जून है और लेखा बुक एकभेजने की तारीख तीस जून है।