WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

राज्यपाल ने मंदसौर के शिक्षक श्री गुप्ता को सम्मानित किया

राज्य स्तरीय शैक्षिक स्पर्धा में मंदसौर प्रथम रहा

WhatsApp Image 2023 09 05 At 8.26.05 PM

राज्यपाल ने मंदसौर के शिक्षक श्री गुप्ता को सम्मानित किया

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर । राज्य स्तरीय शैक्षिक संगौष्ठी भोपाल में 4 सितम्बर को प्रशासनिक भवन में आयोजित हुई जिसमें मध्यप्रदेश के 52 जिलों से चयनित शिक्षकों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता की जिसमें मन्दसौर जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

जिला मन्दसौर का प्रतिनिधित्व करते हुए नवाचारी शिक्षक श्री जगदीश गुप्ता, माध्यमिक शिक्षक ,एकीकृत शाला शासकीय माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुरा मंदसौर प्रथम स्थान पर चयनित हुए।

राज्य स्तरीय शैक्षिक संगौष्ठी का विषय – “राष्ट्रीय लक्ष्यों के परिप्रेक्ष्य में नवीन शिक्षा नीति 2020 के अनुक्रम में पाठ्यक्रम निर्धारण और नियमन” रखा गया था।

WhatsApp Image 2023 09 05 at 8.26.06 PM

5 सितम्बर 2023 मंगलवार को स्वर्ण जयंती सभागार, प्रशासनिक भवन, भोपाल में शिक्षक दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह के गरिमामय आयोजन में महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल के करकमलों से शिक्षक श्री जगदीश गुप्ता को शाल, श्रीफल भेंटकर 11000/- के चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में आज प्रदेश भर के चयनित श्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान राज्यपाल के हाथों किया गया ।

WhatsApp Image 2023 09 05 at 8.26.05 PM 2

* राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि इंदरसिंह परमार राज्य मंत्री शिक्षा विभाग श्री भरत बैरागी अध्यक्ष महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान, श्रीमती रश्मि अरुण शमी प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, आयुक्त ,लोक शिक्षण संचनालय,धनराजू एस आइएएस ,संचालक,राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल, श्रीशैलेंद्र बरुआ, अध्यक्ष मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम , श्री वेद प्रकाश शर्मा अध्यक्ष मध्य प्रदेश योग आयोग , डॉ रमा मिश्र, उपाध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, डी एस कुशवाह संचालक, श्रीमती कनक प्रसाद उप संचालक उपस्थित रहे।*

कार्यक्रम के समापन पश्चात् राज्य स्तरीय सम्मानित शिक्षकों को विशेष व्यवस्था द्वारा भोपाल भ्रमण करवाया गया।

*जिले की इस उपलब्धि पर सर्व शिक्षक संघ मंदसौर शाखा संस्थापक रामकृष्ण नवाल,दिलीप कुमार सांखला, शिक्षाविद डॉ निशा महाराणा, डॉ अलका अग्रवाल, जिलाध्यक्ष जयेश नागर, संभागीय उपाध्यक्ष आशीष बंसल, श्रीमती सरिता अग्निहोत्री, श्रीमती निवेदिता नाहर, संदीप मलासा, मनीष पारीक, अंशुल धनोतिया, राजेंद्र शर्मा, विष्णु सोनी, प्रमेन्द्र सिंह चौहान, निलेश मकवाना, श्रीमती कीर्ति सक्सेना, जनपरिषद जिलाध्यक्ष डॉ घनश्याम बटवाल , प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी आदि ने शिक्षक श्री जगदीश गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी