3 मार्च को होली पर लग रहे चंद्रग्रहण का विभिन्न राशियों के जातकों पर प्रभाव और वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित अशोक शर्मा की सलाह

48

3 मार्च को होली पर लग रहे चंद्रग्रहण का विभिन्न राशियों के जातकों पर प्रभाव और वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित अशोक शर्मा की सलाह

संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की प्रस्तुति                           

ज्योतिष में ग्रहण के लिए राहु और केतु नामक छाया ग्रहों को जिम्मेदार कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण सूर्य या चंद्रमा को राहु केतु द्वारा ग्रसित या निगलने की वजह से होता है। ज्योतिष में ग्रहण को मन और भावनाओं से जोड़कर देखा जाता है। ग्रहण का असर नकारात्मक रूप से हमारी भावनाओं ,स्वास्थ्य और मन पर पड़ता है। चूंकि चंद्र ग्रहण है जो पूर्णिमा पर होता है और चंद्रमा मन का कारक तथा पूर्णिमा भावनाओं का कारक होती है। अतः मन और भावनाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव अवश्य ही होगा। इस समय घर पर ही रहकर भगवान के मंत्रों का जप करें। सूतक काल 3 मार्च को सुबह 9 बजकर 15 मिनिट से शुरू होकर ग्रहण समाप्ति तक रहेगा। ज्योतिष में भी ग्रहण को स्वास्थ्य और जीवन के लिए हानिकारक माना जाता है। इसीलिए 12 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है।

युवाओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है आप 3,और 4 मार्च दोनों दिन छुट्टी रख सकते हैं। 3 को अपने एग्जाम की तैयारी कर लो यदि हो तो और 4 को होली खेल लो। तो ये थी वैज्ञानिक और ज्योतिषीय तुलना।

अब 12 राशियों पर ग्रहण का क्या असर होगा जानते हैं।

ग्रहण सिंह राशि/लग्न पर पड़ रहा है तो अलग अलग लग्न/राशि पर ये अलग अलग भाव में अलग अलग फल होगा।

 

*मेष राशि–* सामाजिक और आर्थिक रूप से संभलकर चलने की आवश्यकता है।क्रोध एवं अहंकार से बचें अन्यथा गृहस्थ और प्रेम जीवन में टकराव संभव।

*वृषभ राशि–* करियर और प्रतिष्ठा में अचा नक बदलाव के संकेत। धन लाभ संभव। क्रोध और भावनाओं पर नियंत्रण रखें मानहानि संभव।

*मिथुन राशि–* धार्मिक/आध्यात्मिक, उच्च शिक्षा, और कैरियर के मामले में बदलाव की संभावना।झूठ बोलने से बचें,करीबी रिश्तों में टकराव संभव।

*कर्क राशि–* अर्थिक मामलों और निवेश में सतर्क रहें।भावनात्मक गहराई बढ़ेगी।रिश्तों में स्पष्टता जरूरी।आत्मसम्मान, धन और मूल्यों को ग्रहण प्रभावित कर सकता है।

*सिंह राशि–* वैवाहिक और साझेदारी संबंधों में तनाव संभव है। इस दौरान आपके आत्म सम्मान,व्यवहार और भावनात्मक संतुलन में वृद्धि होगी। बैचेनी अनुभव करेंगे।

*कन्या राशि –* स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान देवें। काम का दबाव बढ़ सकता है।धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। आत्म विश्लेषण जरूरी।

*तुला राशि–* बुद्धि और निर्णय क्षमता बढ़ेगी।आर्थिक लाभ के अवसर दिखेंगे,लेकिन निर्णय सोच समझकर लें। किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचें अन्यथा रिश्तों में टकराव संभव।

*वृश्चिक राशि–* वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहण कैरियर,प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को लेकर मानसिक दबाव बढ़ा सकता है। कैरियर में अचनक बदलाव के संकेत हैं।गुस्से पर नियंत्रण रखें।

*धनु राशि–* निर्णय में जल्दबाजी से बचें।किसी गुरु या वरिष्ठ से महत्पूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा।आत्म विश्वास और सकारात्मक सोच आगे बढ़ाएगी।

*मकर राशि–* आर्थिक स्थिति मजबूत होगी पर धन संबंधी मामलों में पारदर्शिता रखें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

*कुंभ राशि–* समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यक्तित्व में निखार आएगा। रिश्तों में स्पष्ट संवाद आवश्यक होगा।किसी पुराने विवाद का समाधान मिल सकता है। धैर्य और पारदर्शिता से संबंध मजबूत होंगे।

*मीन राशि –* काम का दबाव बढ़ सकता है।सहकर्मियों के साथ ताल मेल बनाए रखें। पुरानी स्वास्थ्य समस्या पुनः उभर सकती है।