WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

एक तरफा प्यार में पागल वार्ड ब्यॉय ने नर्स को गोली मारकर की हत्या

Brother Murders Brother

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

भिंड: जिला अस्पताल में गुरुवार शाम को लगभग चार बजे अस्पताल में तैनात एक नर्स की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। सिर में गोली लगने से नर्स नेहा चंदेला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान एवं सीएसपी आनंद राय भी मौक़े पर पहुंच गए हैं। आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में आ चुका है।

दरअसल जिला अस्पताल में पदस्थ नेहा चंदेला अपनी केबिन में कुर्सी पर बैठकर कुछ काम कर रही थी। उसी समय आरोपी रितेश शाक्य आया और उसने देशी कट्टे से नर्स को सिर में गोली मार दी। जिससे कुर्सी पर बैठी हालत में ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गया। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि अस्पताल में तैनात किसी अन्य नर्सिंग स्टाफ अथवा किसी अन्य व्यक्ति को गोली की आवाज सुनाई नहीं दी।

बाइट- शैलेन्द्र सिंह चौहान, एसपी भिण्ड

सूत्रों के अनुसार गोली मारने वाले युवक रितेश शाक्य ने पुलिस के सामने खुद ही सरेंडर भी कर दिया है। हालांकि सीएसपी आनंद राय का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को राउंड अप किया है। सीएसपी के अनुसार रितेश जिला अस्पताल में ही वार्ड बॉय की नौकरी करता है और वह नर्स के साथ एक तरफा प्यार में पड़ गया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक नेहा पर शादी के लिए दबाव बना रहा था जबकि नर्स की शादी कहीं और तय होने की बात चल रही थी। जिससे नाराज रितेश ने नेहा को गोली मार दी।