Theft in the Banquet Hall: देखिये कैसे भरे समारोह में से बैंक्वेट हॉल से 5 लाख कैश लेकर सूट-बूट पहना चोर फरार

126

Theft in the Banquet Hall:देखिये कैसे भरे समारोह में से बैंक्वेट हॉल से 5 लाख कैश लेकर सूट-बूट पहना चोर फरार

नोएडा के सेक्टर 49 स्थित डायमंड क्रॉउन बैंक्विट हॉल में सगाई समारोह के दौरान एक शातिर चोर ने ₹5 लाख नगदी से भरा बैग उड़ा लिया. सूट-बूट में आया चोर मेहमानों के बीच घुल-मिलकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस जांच में जुटी है.

नोएडा के सेक्टर 49 स्थित डायमंड क्रॉउन बैंक्विट हॉल में एक सगाई समारोह के दौरान चोरी की घटना सामने आई है। सूट-बूट पहने एक व्यक्ति ने लड़की पक्ष का लगभग 5 लाख रुपये नकद और कुछ आभूषणों से भरा बैग चुरा लिया। सगाई समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जश्न के माहौल के बीच एक शातिर चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया. .

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है. बैंक्विट हॉल में सगाई की रस्म चल रही थी लड़की और लड़के पक्ष के लोग खुशी के माहौल में व्यस्त थे इसी दौरान एक युवक जो देखने में पूरी तरह मेहमान जैसा लग रहा था. सूट बूट पहनकर हाल में दाखिल हुआ और बड़े आराम से पहले इधर-उधर घूमता रहा और माहौल का मजा लेता रहा इसी दौरान उसकी नजर उस बैग पर पड़ी जिसमें नगदी और कुछ ज्वेलरी रखी हुई थी.

 

मेहमानों की तरह आए इस शातिर चोर ने पहले सगाई समारोह में खाने का लुफ्त उठाया और जब पेट भर गया तो उसने उस बैग को बड़े ही शातिर तरीके से उठाया और मौके से फरार हो गया. लेकिन यह घटना बैंक्विट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी में भी देखा जा रहा है कि एक युवक सूट बूट में आता है और कुछ देर इधर-उधर घूमता है और फिर मौका देखकर बैग उठाकर बाहर निकल जाता है, जिससे साफ है कि उसने पहले से पूरी योजना बना रखी थी. यही वजह रही कि वह बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देने में सफल रहा.

घटना की कुछ देर बाद जब पीड़ित पक्ष का ध्यान उसे बैग पर गया और बैग नहीं मिला तो उनके होश उड़ गए इधर-उधर काफी तलाश में पर भी बैक नहीं मिला जिसके बाद बैंक्विट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया. जिसमें सूट बूट पहन कर आए चोर की वारदात कमरे में कैद हो गई. पीड़ित परिवार ने सेक्टर 49 थाने में शिकायत दी है. पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. लड़के पक्ष के लोग दिल्ली के रहने वाले थे, जबकि लड़की पक्ष के लोग नोएडा के रहने वाले हैं.

Double Murder in Kanpur: कानपुर दोहरे मर्डर से दहला, पिता ने ही काटा 11 साल की जुड़वां बेटियों का गला.