यह मेरा सम्मान नहीं भाजपा और हजारों परिवारों का सम्मान है-विधायक काश्यप

694

यह मेरा सम्मान नहीं भाजपा और हजारों परिवारों का सम्मान है-विधायक काश्यप

Ratlam। यह मेरा नहीं भारतीय जनता पार्टी व उन लोगों का बहुमान है, जो अवैध कॉलोनी की समस्या से जूझ रहे थे। आज लगभग 10 हजार परिवारों का आशियाना वैध की गिनती में शामिल हो गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का हम आभार व्यक्त करते हैं। यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने रतलाम जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन व प्रॉपर्टी व्यवसायियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कही।

WhatsApp Image 2023 05 25 at 16.23.12 1

इस समारोह में शहर की 51 कॉलोनियों को अवैध से वैध कराए जाने पर रतलाम जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन व प्रॉपर्टी व्यवसायियों ने विकास पुरूष चेतन्य काश्यप तथा महापौर प्रहलाद पटेल का सम्मान किया। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

डालू मोदी बाजार पर आयोजित सम्मान समारोह के आरंभ में संस्था अध्यक्ष राकेश पीपाड़ा ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया और मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि संस्था सदैव आमजन के हित में जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर समस्याओं के निराकरण हेतु प्रतिबद्ध है।

विधायक कश्यप ने इस मौके पर कहा कि अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रकिया लंबे समय से चल रही थी, लेकिन पिछले वर्ष कानून बनने के बाद इसमें गति आई। कॉलोनियों के वैध होने से अब क्षेत्र के रहवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिलेगी और उनकी संपत्ति के दाम भी बढ़ जाएंगे। इससे शहर के विकास को गति मिलेगी।

महापौर पटेल ने इससे पूर्व कहा कि शहर के विकास में प्रॉपर्टी व्यवसायियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। रतलाम में पिछले एक दशक के दौरान चौतरफा विकास हुआ है और प्रापर्टी व्यवसाय ने भी लगातार प्रगति की है। इससे अब शहर के विकास में इस व्यवसाय का महत्वपूर्ण योगदान है।

WhatsApp Image 2023 05 25 at 16.23.12

यह रहे उपस्थित

समारोह के दौरान संस्था सचिव राजकमल जैन, उपाध्यक्ष जाहिदलाला,अशोक भाणावत, नीलेश सोनी, महेश त्रिपाठी, क्षितिज ठाकुर, संजय चोरडिया, नंदू शर्मा, हेमंत कोठारी, संजय व्यास, योगेश सोनी, विशाल अग्रवाल, प्रशांत व्यास, संजीव कोठारी, शराजेश मिर्ची, विपिन जैन, संजय तंवर, उपेंद्र राठौर, रितेश परवाल, डॉ कमल तिवारी, जिनेन्द्र छिपानी, सिंटू पावेचा, प्रमोद जैन, अशोक छाजेड़, कमलेश पंवार, और अश्विन सहित संस्था के पदाधिकारिगण व सदस्यगण के साथ स्थानीय पार्षद धर्मेंद्र व्यास, अक्षय संघवी, हितेश कामरेड, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष सोनू यादव, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, मंगल लोढा, गोपाल परमार, अनिल कटारिया आदि उपस्थित थे।

संचालन तथा आभार

कार्यक्रम का संचालन राजकमल जैन ने किया व आभार अशोक भाणावत ने माना।