WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home सोशल मीडिया में वाइरल

यह रोड मुसलमान के लिए नहीं , देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेस-वे का वीडियो वायरल

421

यह रोड मुसलमान के लिए नहीं , देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेस-वे का वीडियो वायरल

दिल्ली-देहरादून एनएच-72ए पर ‘यह सड़क मुसलमान के लिए नहीं’ लिखे जाने का मामला सामने आया है. एनएचएआई कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) में केस दर्ज किया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच!

  देहरादून: ‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’, दिल्ली-देहरादून हाईवे के किनारे ये आपत्तिजनक स्लोगन लिखने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. स्लोगन लिखते वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वायरल वीडियो में दो महिलाएं देहरादून दिल्ली नेशनल हाईवे पर रात में ब्लैक स्प्रे से स्लोगन लिखती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठने लगे. कई लोगों ने इसकी आलोचना की. शुक्रवार को जब एनडीटीवी ने इस पूरे मामले की पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए.

74d1af41 b483 437a b6a1 135281b50559

दिल्ली-देहरादून हाईवे देश की राजधानी से उत्तराखंड की राजधानी जाने वाले प्रमुख सड़क है. UP के कई जिलों के साथ-साथ उत्तराखंड के लोग और कई प्रदेशों से आने वाले टूरिस्ट इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं. इस प्रमुख हाईवे पर उत्तर प्रदेश की सीमा के करीब 6 किलोमीटर दूर हाईवे के एलिवेटेड रोड पर दो महिलाओं ने यह आपत्तिजनक स्लोगन लिखे.

वायरल वीडियो में महिलाओं के साथ नजर आई कार

स्लोगन लिखती महिलाओं के वायरल वीडियो में लाल रंग की यह स्विफ्ट कार भी नजर आई. एनडीटीवी की पड़ताल वीडियो में नजर आ रही कार की तफ्तीश से शुरू हुई. वायरल वीडियो में नजर आ रही कार का नंबर UK07FW 0140 दिखा. ऑनलाइन चेक करने पर पता चला कि यह कार देहरादून की रजिस्टर्ड है.
देहरादून के सुहैल खान के रजिस्टर्ड मिली कार

जब कार की डिटेल की तफ्तीश की गई तो पता चला कि यह कार सुहैल खान के नाम से रजिस्टर्ड है, जो देहरादून के रहने वाले हैं. NDTV ने सुहैल खान से बातचीत की तो सुहैल ने बताया कि ये कार 14 जनवरी 2026 को ललित शर्मा को बेच दी थी. लेकिन ललित ने कार अभी तक अफने नाम पर रजिस्टर्ड नहीं करवाई है.

हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने ली जिम्मेदारी

ललित शर्मा ही सुहैल खान के नाम से यह कार चला रहे हैं. ललित शर्मा हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष हैं. हाईवे पर स्लोगन लिखने का वीडियो ललित शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी ली. ललित शर्मा ने बताया कि हिन्दू रक्षा दल की महिलाओं ने यह स्लोगन लिखा.

हिंदू रक्षा दल की प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धा और जिला अध्यक्ष संध्या ने लिखा स्लोगन

इस पंचायत से लौटने के दौरान हिंदू रक्षा दल की प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धा राजपूत और जिला अध्यक्ष संध्या राजपूत ने देहरादून-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्लोगन लिखा. ललित शर्मा ने बताया कि पंचायत से लौटते हुए दोनों महिलाओं में मुसलमान के प्रति काफी गुस्सा था और इसलिए उन्होंने देहरादून दिल्ली नेशनल हाईवे पर वह सब लिखा.