इस युवा को आती है जहरीले जीव-जंतुओं पर नियंत्रण की कला!,

3 वर्षों में बचाई सैकड़ों जीव-जंतुओं की जान

707

इस युवा को आती है जहरीले जीव-जंतुओं पर नियंत्रण की कला!,

राजेश चौरसिया

छतरपुर: बारिश का मौसम आते ही जहरीले जीव-जंतु अपने बिलों से बाहर आ गए हैं और आए दिन इनके दिखने तथा लोगों को नुकसान पहुंचाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच छतरपुर का एक युवा लोगों की नजरों में आया है जिसे इन जीव-जंतुओं से लगाव है। युवा का नाम सुनील प्रजापति है जो कि शहर के पन्ना रोड पर रहते हैं। सुनील को जानकारी मिलने पर वह जहरीले जीव-जंतुओं को नियंत्रण में ले लेते हैं और इसके बाद उन्हें सकुशल जंगल में छोड़ देते हैं। चूंकि इन दिनों बड़ी संख्या में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं इसलिए सुनील लगभग हर रोज ऐसे जंतुओं को पकड़कर जंगल पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वे पिछले 3 वर्षों में वे सैकड़ों जीव-जंतुओं की जान बचा चुके हैं।

बताया गया है कि शुक्रवार को शहर के छत्रसाल चौक के समीप रहने वाले एक परिवार के घर में गोह दिखाई देने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई थी, जिससे परिवार के लोग घबरा गए। जैसे ही इस बात की जानकारी प्रो. सुमति प्रकाश जैन को मिली, वैसे ही उन्होंने सुनील से संपर्क किया। इसके बाद सुनील ने संबंधित घर में जाकर गोह को अपने नियंत्रण में लेकर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।

सुनील बताते हैं कि उन्हें सभी प्रकार के जीव-जंतुओं से लगाव है, और इन पर नियंत्रण पाने की कला उसे आती है। बारिश के मौसम में अक्सर इस तरह के मामलों में लोग उसे बुलाते हैं, जिसके बाद जीव-जंतुओं को नियंत्रण में लेकर जंगल छोड़ आते हैं। सुनील ने बताया कि यह काम वह पिछले करीब 3 वर्षों से कर रहे हैं और अब तो लोगों ने उनका फोन नंबर शहर के विभिन्न स्थानों पर अंकित करा दिया है ताकि इस तरह की परिस्थित में लोग उनकी मदद ले सकें।

बताया कि कोई भी जानवर हो वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते लेकिन जब उन्हें ऐसा लगता है कि उनकी जान को खतरा है तो ऐसी स्थिति में उनके द्वारा हमला किया जाता है। उन्हें किसी भी जीव-जंतु के साथ हिंसा करना अथवा होते देखना पसंद नहीं है।