WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के नाम से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को हत्या करने की धमकी और 10 लाख रूपये की फिरौती मांगने वाले गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस के इतिहास में पहली बार इंटरपोल की मदद ली गई

1380

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के नाम से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को हत्या करने की धमकी और 10 लाख रूपये की फिरौती मांगने वाले गिरफ्तार

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के नाम से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को हत्या करने की धमकी और 10 लाख रूपये की फिरौती मांगने वाले आऱोपी को छतरपुर पुलिस ने पटना बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 19/10/2023 को बागेश्वर धाम की ईमेल आईडी पर मेल के माध्यम से बागेश्वर धाम के पीठाधीश श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को अज्ञात आरोपी के द्वारा लॉरेन्स विश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी देकर एक दिन का समय दिया गया था। जान बचाने के लिये आरोपी के व्दारा बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से 10 लाख रूपये की माँग की गई जिसकी सूचना थाना बमीठा मे दिनांक 20/10/23 को प्राप्त होने पर संवेदनशील होने से तुरंत थाना बमीठा मे अपराध क्र 382/23 धारा 387,507 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरूद्व पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया ।

IMG 20231209 WA0056

● *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही..*

 

पुलिस अधीक्षक छतरपुर के संज्ञान मे आने पर तुरंत सभी वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया एवं घटना की गंभीरता को देखते हुये एसडीओपी खजुराहो के नेत़त्व में थाना प्रभारी बमीठा एवं उपनिरी संजय पाण्डे तथा साईबर सैल प्रभारी छतरपुर उपनिरी सिद्वार्थ शर्मा का विशेष जांच दल गठित किया गया एवं अपराध की प्रकति को द्रष्टिगत रखते हुये राज्य स्तरीय तथा राष्टीय ऐजेन्सियो के माध्यम से अपराध की विवेचना प्रारंभ की गई।

 

● *महत्वपूर्ण घटनाक्रम..*

 

अज्ञात आरोपी के द्वारा कोई उत्तर प्राप्त न होने पर दिनांक 22/10/23 को पुन: धमकी भरा ईमेल किया गया और टाईम खत्म होने की धमकी दी गई। पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा साईबर सेल के माध्यम से प्रादेशिक नोडल एजेंसी को आवश्यक पत्राचार कर राष्ट्रीय अनुसंधान अभिकरण के माध्यम से छतरपुर पुलिस के इतिहास मे प्रथम बार इंटरपोल की सहायता से स्विट्जरलैंड की एजेंसियों से जानकारी प्राप्त कर इंटरनेट व अन्य साक्ष्यो को एक दूसरे से जोडकर आरोपी निवासी ग्राम शंकरडीह जिला नालंदा बिहार हाल नि. कंकरबाग पटना बिहार की पहचान कर एक योग्य एवं अनुभवी पुलिस दल भेजकर आरोपी को हिरासत मे लिया गया। घटना में प्रयुक्त मोबाईलो को बरामद कर सुरक्षित किया गया। आरोपी को अभिरक्षा मे लेकर पूछतांछ कर मेमोरेण्डम लेख कर जप्ती एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्या‍यालय द्वारा न्या‍यिक अभिरक्षा मे निरूद्व किया गया।

 

*महत्वपूर्ण भूमिका-* संपूर्ण कार्यवाही मे निरी.जयवन्त काकोदिया थाना प्रभारी बमीठा,उनि.संजय पाण्डेय चौकी प्रभारी पहरा,सउनि.अशोक शर्मा ,आर. प्रभात दिवेदी ,आर. निकेश यादव आर.मुलायम सायबर सेल से उनि. सिध्दार्थ शर्मा प्रभारी सायबर सेल छतरपुर ,प्र.आर. किशोर रैकवार,प्र.आर.संदीप सिंह तोमर ,आर.धर्मराज पटैल,आर.विजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।