
Pledge for Development : प्रवीण सोनी ने कृतज्ञता का भाव, विकास का लिया संकल्प!
Ratlam : रतलाम विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी रतलाम से भोपाल पहुंचे और उन्होंने वहां भाजपा के शीर्ष नेता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इससे पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी एवं महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित भाजपा के कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहें!







