WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले तीन लाख 9 हजार किसानों को 5 दिन में होगा संपूर्ण भुगतान

अब तक 26.73 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन, 5,027 करोड़ का हुआ भुगतान

Wheat

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले तीन लाख 9 हजार किसानों को 5 दिन में होगा संपूर्ण भुगतान

भोपाल ।मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले तीन लाख 9 हजार किसानों को पाच दिन में होगा संपूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा।
मध्यप्रदेश में 3,528 उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं खरीदी की जा रही है। अब तक कुल 3.09 लाख किसानों से 26.73 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया है। इसमें से 24.44 लाख मीट्रिक टन का परिवहन तथा 21.86 लाख मीट्रिक टन का भंडारण किया जा चुका है।

खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन की प्रक्रिया 20 जनवरी से 9 अप्रैल 2025 तक संचालित की गई। इस अवधि में प्रदेश के 15 लाख 33 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया।

उपार्जन की अवधि 15 मार्च से 5 मई 2025 तक निर्धारित है। किसानों को गेहूं के लिए 2,425 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के साथ 175 प्रति क्विंटल बोनस, कुल 2,600 प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा रहा है।

मंत्री राजपूत ने बताया कि अब तक किसानों को 5,027 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। शेष भुगतान 3 से 5 कार्य दिवसों में पूर्ण कर लिया जाएगा।

राज्य सरकार किसानों को समय पर उचित मूल्य और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। उपार्जन प्रक्रिया को सरल, व्यवस्थित और किसान हितैषी बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।