WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

गोपनीय प्रतिवेदन लीक करने पर TI पर गिरी गाज, TT नगर थाने के 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

200
WhatsApp Image 2025 05 02 At 18.28.41

गोपनीय प्रतिवेदन लीक करने पर TI पर गिरी गाज, TT नगर थाने के 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

भोपाल: पुराने शहर के कोतवाली थाने के प्रभारी काशीराम कुशवाहा पर गोपनीय प्रतिवेदन लीक करने पर लाइन अटैच कर दिया गया है। बताया जाता है कि एडीसीपी जोन-3 शालिनी दीक्षित की नाराजगी के चलते उन्हें हटाया गया है। इसके अलावा टीटी नगर थाने में पदस्थ एक एएसआई और दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया गया। तीनों के खिलाफ वरिष्ठ कार्यालय में अलग-अलग मामलों में शिकायत पहुंची थी। लाइन हाजिर होने वाला एक आरक्षक थाने के गुंडा एस्कॉर्ट का हिस्सा था।

जानकारी के मुताबिक टीटी नगर थाने में पदस्थ एएसआई कन्हैया लाल, आरक्षक राहुल पचौरी और गुंडा एस्कॉर्ट में तैनात आरक्षक कपिल कौशिक को लाइन अटैच किया गया है। सूत्रों की माने तो अलग-अलग मामलों में वरिष्ठ कार्यालय पहुंची शिकायत के बाद तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एएसआई कन्हैया लाल और आरक्षक राहुल पचौरी पर राजनैतिक हस्तक्षेप के बाद गाज गिरी है, जबकि एक हाई प्रोफाईल मामले में आरक्षक कपिल को लाइन हाजिर किया गया है।

सूत्र बताते हैं कि गुंडा एस्कॉर्ट के आरक्षक कपिल कौशिक के लाइन हाजिर होने के बाद थाना प्रभारी गौरव सिंह अब उसको वापस लाने की कवायद में जुट गए हैं। जबकि जिस मामले में आरक्षक कपिल पर कार्रवाई की गई है, उस मामले की शिकायत सबसे पहले थाना प्रभारी तक पहुंची थी। सूत्र बताते हैं कि यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारी ने मौखिक आदेश पर की है।