
29 की हो चुकी ताजपोशी, अभी भी 50 निगम-मंडल-प्राधिकरणों को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष नियुक्ति का इंतजार
भोपाल: विधानसभा चुनावो के ढाई साल पहले निगम मंडल, प्राधिकरणों में नियुक्ति की कवायद शुरु हुई तो 29 निगम-मंडल प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर जनप्रतिनिधियों की नियुक्ति हो चुकी है। लेकिन अभी भी पचास निगम-मंडल, प्राधिकरणों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और सदस्यों की ताजपोशी होंना बाकी है।
बताया गया है कि एक-एक पद के लिए तीन से चार जनप्रतिनिधि कतार में है। सत्ता और संगठन के अलावा केन्द्र से भी इन पदों पर तैनाती के लिए सिफारिशें आई है इसके चलते इनके नियुक्ति आदेश जारी होने में देरी हो रही है। अब एक महीने के भीतर इनमें से अधिकांश पदों पर योग्य और क्षेत्र में जनाधार रखने वाले जनप्रतिनिधियों की तैनाती के आदेश जारी होंने की संभावना है। इनमें कई पद लंबे समय से खाली पड़े है तो कई का कार्यकाल पूरा होने वाला है।
जिन बड़े निगम-मंडल प्राधिकरणों में अभी तक अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और सदस्यों की तैनाती नहीं हुई है उनमें मध्यप्रदेश उर्जा विकास निगम,मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम,मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन, मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक डेवलपमेंट कार्पोरेशन,मध्यप्रदेश स्टेट माइनिंग कारपोरेशन, मध्यप्रदेश उर्जा विकास निगम, मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की तैनाती नहीं हुई है। राज्य कृषक आयोग के अध्यक्ष का पद भी लंबे समय से खाली है।
मंडल और प्राधिकरणों की बात करें तो मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल,मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल में अध्यक्ष के पद 2024 से खाली पड़े है। मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड भोपाल के अध्यक्ष के पद पर तैनाती होंना बाकी है। राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग,मध्यप्रदेश माटी कला बोर्ड, मध्यप्रदेश हज कमेटी, मध्यप्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग में अध्यक्ष के पद खाली पड़े है। समाजों से जुड़े बोर्ड में मध्यप्रदेश स्वर्णकला बोर्ड, मध्यप्रदेश विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश रजक कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड, मध्यप्रदेश विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड मां पूरी बाई कीर कल्याण बोर्ड के अध्यक्षों के पदों पर नियुक्ति की जाना बाकी है।
प्रमुख प्राधिकरण जहां अध्यक्षों की नियुक्ति होंना बाकी है उनमें इंदौर विकास प्राधिकरण,भोपाल विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष का एक और उपाध्यक्ष के दो, खजुराहो विकास प्राधिकरण,ओरछा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष का एक और उपाध्यक्ष का एक, देवास विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, महेश्वर-मंडलेश्वर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण,पचमढ़ी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, कटनी विकास प्राधिकरण सहित अन्य कुछ प्राधिकरणों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद वर्ष 2024 से खाली पड़े है।
तीस निगम-मंडल, प्राधिकरणों में हुई नियुक्ति, अधिकांश ने संभाला कार्यभार-
मध्यप्रदेश राज्य भंडारगृह निगम मे ंसंजय नगाइच, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम में केपी यादव, पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम में केशव सिंह बघेल, अपैक्स बैंक में महेन्द्र यादव, मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम में सत्येन्द्र भूषण सिंह, मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में पंकज जोशी, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति में रमेश शर्मा, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल में ओम जैन, मध्यप्रदेश युवा आयोग में प्रवीण शर्मा, मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण में विनोद गोटिया, मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग में रेखा यादव, राज्य वन विकास निगम में रामनिवास रावत मध्यप्रदेश योग आयोग में डॉ राघवेन्द्र शर्मा, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम में रवि मालवीय, मध्यप्रदेश पाठय पुस्तक निगम में सौभाग्य सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है और अधिकांश ने कार्यभार संभाल भी लिया है।





