NDA को 400 पार कराने,BJP को 370 का माइल स्टोन पार करना होगा,बोले पी एम नरेंद्र मोदी

*दूसरे दिन भी नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्र के भाजपा नेता शरीक हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में*

2477

NDA को 400 पार कराने,BJP को 370 का माइल स्टोन पार करना होगा,बोले पी एम नरेंद्र मोदी

 

*संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की विशेष रपट

* दिल्ली/नर्मदापुरम। पीएम मोदी ने आज रविवार को भारत मंडपम में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत जैन मुनि विद्यासागर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। पीएम मोदी ने कहा कि ‘यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति की तरह है। मैं उनसे पिछले कई वर्षों में कई बार मिला। अभी कुछ महीने पहले ही मैंने अपने दौरे का कार्यक्रम बदला और सुबह-सुबह उनसे मिलने पहुंच गया था।

IMG 20240218 WA0081

तब मुझे नहीं पता था कि मैं अब फिर उनको कभी नहीं देख पाऊंगा। आज मैं समस्त देशवासियों की तरफ से संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 पूज्य विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धापूर्वक और आदरपूर्वक नमन करते हुए श्रद्धाजंलि देता हूं’। यह कहते हुए प्रधानमंत्री का गला रुंध गया, वे भावुक हो गए और कुछ देर के लिए उन्होंने अपना संबोधन भी रोक दिया था। उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग ले रहे नगरपालिका अध्यक्ष इटारसी पंकज चौरे ने दिल्ली से मीडियावाला को बताया कि पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा, ‘भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन, 24 घंटे देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है। लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास और नए जोश के साथ काम करने के हैं। आज विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे है और NDA को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का माइलस्टोन पार करना ही होगा। श्री चौरे ने बताया कि आज पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे अस्थिरता, परिवारवाद और तुष्टिकरण की जननी बताया। उन्होंने कहा कि हम राजनीति के लिए नहीं राष्ट्र नीति के लिए निकले हैं।

IMG 20240218 WA0079

तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नढ्ढा जी ने प्रस्ताव सत्र के शुभारंभ में अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सैकड़ो वर्षों तक पीढियों ने संघर्ष किया तब नव उत्कर्ष का सृजन हुआ। हमारी विचारधारात्मक कार्यप्रणाली के चलते रोम रोम में बसे राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बना,राष्ट्र पर कलंक धारा 370 हटाने का कार्य हुआ,सनातन के आधार पर सांस्कृतिक पुनरूत्थान का सम्मान जनक कार्य सतत चल रहा है काशी,मथुरा-वृंदावन, महाकाल लोक,रामेश्वरम जैसे हमारे मानबिंदु अपना पुरातन वैभव पा रहे हैं। हमारा सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विकास तेजी से हो रहा है। पूरा देश ही नही विश्व का कोना कोना राममय हो गया है। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी-प्रकोष्ठ मप्र संयोजक डाॅ.अखिलेश खंडेलवाल ने मीडियावाला को दिल्ली से बताया कि प्रस्ताव सत्र में संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह अधिवेशन चुनाव की दहलीज पर हो रहा है,हमें संकल्प लेना है कि मोदी जी एक बार फिर देश की बागडोर संभालें।

IMG 20240218 WA0078

पूर्व की सरकारों ने समयानुकूल विकास किया,पर देश का सर्वांगीण विकास करने की राह बनाने का काम मोदी जी ने किया।समाज को शौचालय, आवास, अनाज,गैस ,देश को सम्मान दिलाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। समाज के सभी वर्गों को सहभागिता प्रदान करने का भी ध्यान रखा गया।संकल्प से सिद्धि ही मूलमंत्र है। देश की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा को सशक्त बनाया। जहां इंडी एलायंस की सरकार पाताल से आकाश तक घोटाले करती रही, वहीं भाजपा की सरकार ने देश का गौरव अंतरिक्ष तक बढाया। पारदर्शिता के साथ आर्थिक लेनदेन को बढ़ाकर घोटालों को रोका। हमारे लिए नेशन फर्स्ट है परिवार नहीं। पार्टी के सभी राष्ट्रीय परिषद सदस्य, संसदीय बोर्ड सदस्य, सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्रियों,प्रदेश अध्यक्ष गण, केन्द्रीय मंत्री गण द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

 

अधिवेशन में नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्र व जिले से, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी माया नारोलिया,किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी,नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्र संयोजक बने संदेश पुरोहित, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, इटारसी नपा अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संतोष पारिक,नपाध्यक्ष सिवनी मालवा रीतेश जैन, इटारसी नपा उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, इटारसी नगर मंडल अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह उपस्थित रहे। आज देर रात नर्मदापुरम जिले से शामिल हुए सभी भाजपा नेता वापसी के लिए दिल्ली से रवाना होंगे।