WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

आज उत्तर-पश्चिमी MP में गहरे बादल, आंधी के साथ बारिश की सम्भावना भी।

बदलते मौसम से रहें सावधान

WhatsApp Image 2023 04 07 At 7.52.15 AM

आज उत्तर-पश्चिमी MP में गहरे बादल, आंधी के साथ बारिश की सम्भावना भी।

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ इस समय अरब सागर से सीधे गुजरात से मध्य प्रदेश की ओर चल रहा है। जबकि दक्षिण-पश्चिम विक्षोभ भी महाराष्ट्र से पूर्व दिशा की ओर बह रहा है।
इससे गुजरात के कई हिस्सों में गरजदार वर्षा हो सकती है। बादल यूपी, बिहार और ओडिसा के रस्ते उत्तर-पूर्व की ओर जायेंगे।

मध्य प्रदेश में यह पश्चिम से उत्तर-पूर्व में कहीं कहीं वर्षा कर सकता है। कल की अपेक्षकृत आज बादल गहरे रहेंगे और दिन भर छा सकते हैं। यह सिलसिला पश्चिमी भाग में रतलाम, उज्जैन, देवास, नीमच, मंदसौर, इंदौर, शिवपुरी भोपाल आदि इलाकों में बना रहेगा। बादलों का यह क्रम 14 -15 अप्रैल तक बना रह सकता है। इसी बीच तापमान में वृद्धि भी होगी।

उत्तरी भारत आज शांत रहेगा। बारिश की गुंजाईश नहीं रहेगी धूप खिलेगी।