WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Took Charge : नए शहर कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय पहुंचे, वास्तु के हिसाब से कमरे में बैठेंगे!

कांग्रेस में कोई गुटबाजी नजर नहीं आई, सभी नेता शामिल हुए!

WhatsApp Image 2023 07 16 At 5.54.34 PM 696x459

Took Charge : नए शहर कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय पहुंचे, वास्तु के हिसाब से कमरे में बैठेंगे!

Indore : शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा ने रविवार सुबह 11 बजे पदभार ग्रहण कर लिया। वे विशाल रैली लेकर अहिल्या माता पर माल्यार्पण करके राजवाड़ा से कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस के बड़े नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ नजर आए।

राजबाडा से गांधी हाल कांग्रेस कार्यालय की दूरी लगभग 700 मीटर है। इतनी दूरी में ही सुरजीत के स्वागत में 11 मंच लगे हैं। यहां सुरजीत का जोर-शोर से स्वागत किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यालय को 4500 हज़ार बलून से सजाया गया है।

WhatsApp Image 2023 07 16 at 5.54.21 PM

रैली में भीतरघात और गुटबाजी वाली कांग्रेस एकजुट नजर आई। कांग्रेस के तीनों विधायक सहित सभी पार्षद और हारे हुए विधायक प्रत्याशी और पार्षद रैली में मौजूद रहे। वहीं बागड़ी का पुतला जलाने वाले बाकलीवाल के समर्थक भी रैली में फूल उड़ाते हुए दिखाई दिए।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे सहित कांग्रेस के सभी पार्षद, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, विधायक जीतू पटवारी, संजय शुक्ला, विशाल पटेल, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, ओम सिलावट, रवि दांगी, सज्जन सिंह वर्मा, राजेश चौकसे, पिंटू जोशी, स्वप्निल कोठारी, पूर्व शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, अरुण यादव, विपिन वानखेड़े सहित कांग्रेस के अधिकतर नेता मौजूद हैं। रैली में बिकाऊ नहीं टिकाऊ के नारे भी लगाए गए।

उत्तर दिशा की तरफ बैठेंगे
सुरजीत सिंह गांधी भवन के जिस कक्ष में बैठेंगे, वहां की कुर्सी से लेकर पूरे कक्ष में वास्तु के मुताबिक बदलाव किया गया है। नए शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण कर लिया है और अब वे पार्टी कार्यालय में वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा की तरफ मुँह करके बैठेंगे। उनके बैठने के लिए नया कक्ष भी तैयार किया है। पहले जिस कमरे में बैठते थे उस कमरे में अब सुरजीत नहीं बैठेंगे। उनके लिए ग्रामीण अध्यक्ष सदाशिव यादव के पास एक नया कमरा तैयार किया गया। पहले के अध्यक्ष गांधी भवन में सीधे हाथ की तरफ़ बने कमरे में बैठते थे।